आज कार्तिक पूर्णिमा है. इस दिन मान्यता के अनुसार पवित्र नदियों में स्नान ध्यान और दीपदान करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. इसी श्रद्धा और विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम त्रिवेणी संगम में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई. सुबह करीब 4 बजे से ही त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो आज दिनभर जारी रहेगा. इस दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान करने के बाद रेत का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा करते हैं. इसके बाद वे त्रिवेणी संगम के बीचोबीच स्थित भगवान कुलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2QahsEf
No comments:
Post a Comment