प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बुधवार सुबह बताया था कि भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन चुका है. उन्होंने कहा था, 'भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है. प्रधानमंत्री के मिशन शक्ति संबोधन पर अब चुनाव आयोग नजर लगाए हुए है. चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के संबोधन पर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा शुरू कर दी है. चुनाव आचार संहिता से जुडे़ तमाम पहलुओं पर चर्चा की जा रही है. गौरतलब है कि 'भारत ने आज अपना नाम स्पेस पावर के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया.' अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया.' पीएम मोदी ने कहा, 'देश के लिए आज गर्व का दिन है. लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया. यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता.' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मिशन शक्ति एक बहुत मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे लॉन्च के सिर्फ 3 मिनट में ही हासिल कर लिया है.'
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2UYJNfR
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Showing posts with label Latest News राजनीति Firstpost Hindi. Show all posts
Showing posts with label Latest News राजनीति Firstpost Hindi. Show all posts
Friday, March 29, 2019
कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर, मुंबई के इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना
जानीमानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. उर्मिला ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की. Congress President @RahulGandhi welcomes Smt. Urmila Matondkar to the Congress Party. pic.twitter.com/4iZHAy9Nn8 — Congress (@INCIndia) March 27, 2019 उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा, 'उर्मिला मातोंडकर जी का कांग्रेस में स्वागत है. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है.' खबरों के अनुसार, फिल्म ‘मासूम’ से बतौर बाल कलाकार और ‘रंगीला’ से बतौर अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाली उर्मिला मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि पार्टी की ओर से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है. विचारधारा के कारण कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं. इसके बाद उर्मिला ने कहा, 'सक्रिय राजनीति में यह मेरा पहला कदम है. मैं राजनीति में ग्लैमर के कारण नहीं आई हूं. मैं विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हूं. आज अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े हो गए हैं. बेरोजगारी काफी बढ़ गई है.' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा, 'देश को सबको साथ ले कर चलने वाला नेता चाहिए, ऐसा नेता जो भेदभाव नहीं करता हो. राहुल देश के एकमात्र नेता हैं जो सबको साथ लेकर चल सकते है.' (इनपुट भाषा से)
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2uukwyr
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2uukwyr
लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह की गिरिराज सिंह को शुभकामना, बोले- बेगूसराय से ही लड़ेंगे चुनाव
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यह बात कही. शाह की इस घोषणा के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें माना जा रहा था कि गिरिराज सिंह की नाराजगी को देखते हुए पार्टी उनकी बेगूसराय सीट बदल देगी. Amit Shah: Shri Giriraj Singh will contest Lok Sabha elections from Begusarai. Party organization will solve all the issues he told me about. I wish him for the elections. (file pics) pic.twitter.com/6quGUFxfZe — ANI (@ANI) March 27, 2019 अमित शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा. मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.' श्री @girirajsinghbjp बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूँ। — Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2019 दरअसल पिछले दिनों बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इसमें गिरिराज सिंह को इस बार पार्टी ने नवादा की जगह बेगूसराय से टिकट दिया है. इसी बात से गिरिराज सिंह नाराज हो गए हैं. उनका आरोप है कि पार्टी ने उनकी सीट बदलने से पहले एक बार भी उनसे पूछा नहीं और नही कोई राय-मशवरा लिया. भूमिहार बहुल बेगूसराय सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को टिकट दिया है. जबकि महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तनवीर हसन को अपना उम्मीदवार बनाया है. समझा जा रहा है कि त्रिकोणीय मुकाबले को देखते हुए गिरिराज सिंह बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं. बता दें कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और जनता दल युनाइटेड (JDU) दोनों 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. जबकि सहयोगी लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के लिए छह सीटें छोड़ी गई हैं. बिहार में सभी सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं. आम चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2FA4NDd
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2FA4NDd
Mission Shakti: अखिलेश का PM मोदी पर प्रहार, कहा- जमीनी मुद्दों से बंटाया देश का ध्यान
समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'मिशन शक्ति' (Mission Shakti) के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. अखिलेश ने पीएम मोदी पर भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता पर राष्ट्र को संबोधित कर जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाने का आरोप लगाया है. अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'आज नरेंद्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया.' Today @narendramodi got himself an hour of free TV & divert nation's attention away from issues on ground — #Unemployment #RuralCrisis & #WomensSecurity — by pointing at the sky. Congratulations @drdo_india & @isro — this success belongs to you. Thank you for making India safer. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 27, 2019 प्रधानमंत्री के उद्बोधन (स्पीच) का टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारण किए जाने के कुछ ही मिनट बाद एसपी अध्यक्ष का यह ट्वीट आया. हालांकि अखिलेश ने डीआरडीओ और इसरो को इस सफलता के लिए बधाई भी दी. इससे पहले बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विशेष संबोधन में कहा, 'मिशन शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए..सैट’ से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया.' In the journey of every nation there are moments that bring utmost pride and have a historic impact on generations to come. One such moment is today. India has successfully tested the Anti-Satellite (ASAT) Missile. Congratulations to everyone on the success of #MissionShakti. — Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2019 इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता वाला चौथा देश बन गया है. अब तक यह क्षमता केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2HH8Roz
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2HH8Roz
PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर बोले राहुल- पीएम को वर्ल्ड थिएटर डे की बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मिशन शक्ति' की सफलता के लिए डीआरडीओ की सराहना की और राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह मोदी को 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाई देते हैं. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ' बहुत खूब डीआरडीओ, आपके कार्य पर हमें गर्व है.' उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई भी देना चाहता हूं.' Well done DRDO, extremely proud of your work. I would also like to wish the PM a very happy World Theatre Day. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 27, 2019 इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई. इसकी बुनियाद यूपीए सरकार के दौरान 2012 में पड़ी थी.' उन्होंने कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नजरिए की वजह से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी रहा है. यह भारत के लिए गौरव का क्षण है.' Congratulations to @DRDO_India for the success of #MissionShakti, building blocks of which were laid during UPA-Cong Govt in 2012. India has been at forefront of space technology owing to vision of Pandit Nehru & Vikram Sarabhai. Proud moment for India!https://t.co/d9wrqZjVOh — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 27, 2019
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2HIVZOP
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2HIVZOP
आडवाणी को टिकट नहीं देकर बीजेपी ने उनका अपमान किया: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी के स्तंभों में से एक बताते हुए कहा है कि प्रत्याशियों की सूची में उन्हें स्थान नहीं देना दिग्गज नेता का एक अपमान है. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी जी, आडवाणी जी बीजेपी के स्तंभ थे. आडवाणी जी एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और अब उन्हें कैसे दरकिनार किया जा सकता है. निश्चित रूप से यह आडवाणी जी का अपमान है.’ बीजेपी ने गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मैदान में उतारा है और आडवाणी को टिकट नहीं दिया है. 91 साल के आडवाणी इस सीट से छह बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. ममता ने कहा, ‘मुझे उनके लिए (आडवाणी के लिए) बहुत दुख हो रहा है. यह उनका आखिरी मौका हो सकता है. वास्तव में आडवाणी जी उनके परामर्शदाता हैं. लेकिन जब वहां जरूरत नहीं है तो उनको (वरिष्ठ नेताओं को) भुला दिया गया. लेकिन चीज जितनी पुरानी होती है, उतनी अच्छी होती है. यह मेरा निजी तौर पर मानना है.' उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भी दुख है कि बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी को बेंगलुरू साउथ लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया. चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज के बारे में ममता ने कहा कि अगर कोई ऐसी फिल्म बनाना चाहे तो बना सकता है लेकिन चुनाव से पहले अगर इसे रिलीज किया जाए ‘तो इसका उद्देश्य बेहद साफ है.’
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2WqWtwa
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2WqWtwa
गोवा: MGP के दो MLA बीजेपी में हुए शामिल, डिप्टी सीएम की मंत्रिमंडल से छुट्टी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को दावा किया कि एमजीपी के दो विधायक सरकार को स्थिरता प्रदान करने के लिए अपनी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं. दो विधायकों के इस फैसले के कुछ ही घंटे बाद सरकार ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धावलीकर की मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी. Governor of Goa Mridula Sinha accepts the recommendation of Goa Chief Minister Pramod Sawant that Sudin Dhavalikar (in file pic) shall cease to be a Minister in the Council of Ministers, with immediate effect. pic.twitter.com/GdMT1dCXEW — ANI (@ANI) March 27, 2019 इससे पहले विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक पावस्कर ने गोवा विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष माइकल लोबो को मंगलवार देर रात पौने एक बजे पत्र दिया जिसमें एमजीपी विधायक दल के बीजेपी में विलय की बात कही गई थी. एमजीपी के तीसरे विधायक एवं उप मुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर के इस पर हस्ताक्षर नहीं हैं. Goa CM Pramod Sawant on merger of Maharashtrawadi Gomantak Legislative Party with BJP: Two MGP MLAs Manohar Ajgaonkar & Deepak Pauskar have joined BJP for the stability of the government. Automatically, our strength has grown to 14. pic.twitter.com/ByF838ftOk — ANI (@ANI) March 26, 2019 सावंत ने दोनों विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, ‘बीजेपी में दो विधायकों के आने से 40 सदस्यों वाली विधानसभा में हमारी संख्या 14 पहुंच गई हैँ. दोनों विधायक सरकार की स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं.’ अजगांवकर ने कहा कि वह एमजीपी के वरिष्ठ महासचिव लवू ममलतदार को पार्टी प्रमुख दीपक धवलीकर द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद पार्टी में असुरक्षित महसूस कर रहे थे. ममलतदार ने विधानसभा अध्यक्ष को पिछले सप्ताह यह कहते हुए पत्र लिखा था कि बिना उनके हस्ताक्षर वाले एमजीपी के किसी भी पत्र को संज्ञान में नहीं लिया जाए. MGP MLAs Manohar Ajgaonkar & Deepak Pauskar in a letter to the Speaker of Goa Legislative Assembly: We have agreed to merge Maharashtrawadi Gomantak Legislative Party (MGP) with BJP. Total strength of Legislators of MGP is three members & we constitute 2/3rd of the members. pic.twitter.com/b2JWoX7SEi — ANI (@ANI) March 26, 2019 अजगांवकर ने यह भी आरोप लगाया कि एमजीपी अब वंचित तबकों के लिए नहीं काम कर रही है. पावस्कर ने भी पार्टी पर हमला किया. उन्होंने कहा, ‘पिछले दो साल से एक विधायक के तौर पर पर मुझे केंद्रीय समिति की एक भी बैठक में नहीं बुलाया गया. दोनों धावलीकर भाइयों (सुदीन और दीपक) ने हमें कभी विश्वास में नहीं लिया.’ (इनपुट भाषा से)
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OsmXdV
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OsmXdV
'NYAY' पर उठ रहे सवालों के बीच बोले चिदंबरम- मोदी के '15 लाख' पर किसी ने प्रश्न नहीं पूछा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना (न्याय) को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा और पांच करोड़ परिवारों को धीरे-धीरे इसके दायरे में लाया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जब मोदी ने 2014 में हर किसी के बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपए देने का चुनावी वादा किया था, तो किसी ने उस पर सवाल नहीं उठाया.' न्यूज-18 की खबर के मुताबिक, इसके साथ ही चिदंबरम ने उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि न्याय के लागू होने से वर्तमान में चल रही अन्य कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी. चिदंबरम ने कहा, 'इससे किसी भी योजना पर प्रभाव नहीं पड़ेगा.' चिदंबरम ने कहा कि हमने आय योजना को लेकर अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ पर्याप्त विचार-विमर्श किया है. उन्होंने सहमति जताई है कि भारत के पास इस योजना को लागू करने की क्षमता है. उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए आवंटन सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.8 प्रतिशत के बराबर रहने की उम्मीद है. पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का मानना है कि इस योजना को लागू करना संभंव है. चिदंबरम ने कहा कि यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी और हम कई चरणों में पांच करोड़ परिवारों को इससे जोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन से पहले जमीनी स्तर पर इसका परीक्षण किया जाना है. चिदंबरम ने कहा कि न्याय योजना को लागू करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाएगी और 'हम अगले चरण में जाने से पहले समिति के साथ विचार-विमर्श करेंगे.' उन्होंने कहा कि पांच करोड़ परिवारों की पहचान करने के लिए पर्याप्त आंकड़े हैं. (इनपुट भाषा से)
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2WkX7eG
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2WkX7eG
BJP में शामिल हुए भोजपुरी स्टार निरहुआ, पूर्वांचल की इस सीट से बन सकते हैं उम्मीदवार
चुनावी बयान में नेताओं और मशहूर शख्सियों के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बीजेपी में शामिल हुए हैं. फिल्म अभिनेता रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. चर्चा है कि इन दोनों अभिनेताओं को लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्वांचल से अपना उम्मीदवार बना सकती है. सूत्रों के अनुसार रवि किशन को गोरखपुर से और निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट मिलने के आसार हैं. हालांकि पार्टी की तरफ से इस संबंध में कोई घोषणा या बात नहीं कही गई है. Lucknow: Bhojpuri singer and actor Dinesh Lal Yadav 'Nirhua' joins BJP. pic.twitter.com/HFim2BEmKy — ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2019 बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा के निवासी हैं. भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करने से पहले वो गाना गाते थे. उन्हें बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था. लेकिन उस समय उनका परिवार गरीबी से जूझ रहा था. निरहुआ के पिता की मासिक आय महज 3500 रुपए थी जिसमें सात लोगों के परिवार का भरण-पोषण मुश्किल था. आर्थिक तंगी दूर करने और पैसे कमाने के लिए निरहुआ के पिता अपने बड़े भाइयों के साथ कोलकता चले गए. इस दौरान वो अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को गांव में ही छोड़ गए. लेकिन बेटे निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव को अपने साथ ले गए थे. निरहुआ की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में ही हुई. उन दिनों में आर्थिक तंगी का आलम यह था कि जब भी निरहुआ को कहीं आना-जाना होता था तो वो पैदल ही रास्ता तय करते थे. उन दिनों उनके घर में साइकिल भी नहीं होती थी.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Ys9KGN
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Ys9KGN
BJP की नई लिस्ट जारी: मेनका और वरुण गांधी की सीट आपस में हुई अदलाबदली
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 29 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है, जिसमें मेनका गांधी, वरुण गांधी और जया प्रदा जैसे बड़े उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे. यानी दोनों मां-बेटे की सीट आपस में बदल दी गई है. इनके अलावा रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ जया प्रदा को मौका दिया गया है. बीजेपी ने अपनी लिस्ट में यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को चंदोली से उम्मीदवार बनाया है. डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल को टिकट मिला है. यूपी के बलिया से वीरेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, हुमांयू कबीर को मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल) से टिकट दिया गया है. इसके अलावा केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को एक बार फिर गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा इटावा से रामशंकर कठेरिया, कौशांबी से विनोद सोनकर, बस्ती लोकसभा सीट से हरीशचंद्र द्विवेदी, कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही कुशीनगर की सीट से विजय दूबे, बांसगाव सीट से कमलेश पासवान, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गोंडा के कीर्तिवर्धन सिंह, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, बहराइच से अक्षयवर लाल गौर, बाराबंकी से उपेंद्र रावत, कन्नौज से सुब्रत पाठक, धौरहरा से रेखा वर्मा, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत को टिकट दिए गए हैं.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2FthPSR
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2FthPSR
लोकसभा चुनाव 2019: 28 मार्च को शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस से जुड़ेंगे
सिने अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की तिथि निर्धारित हो गई है. बीजेपी के शत्रु 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे. बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी. एक दिन पहले ही सिन्हा ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा, "न्यूनतम आय गारंटी योजना की घोषणा करना 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक है. इसने हमारे कुछ अहम लोगों को परेशान कर दिया है और उन्होंने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घोषणा को छल कपट करार दे दिया." इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के 24 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के सामने कांग्रेस ज्वाइन करने की बात सामने आई थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका था. सिन्हा अभी पटना साहिब से बीजेपी के सांसद हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वे पटना साहिब से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया है और यहां से इस बार रविशंकर प्रसाद को अपना टिकट दिया है. महागठबंधन के टूटे हुए तार को जोड़ने में पटना साहिब क्षेत्र से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ी भूमिका निभाई. पटना साहिब सीट से 'बिहारी बाबू' केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि महागठबंधन के उम्मीदवार के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उनको टिकट मिलना तय माना जा रहा है. हाल ही में, शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए थे. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'मोहब्बत करने वाले कम न होंगे, (शायद) तेरी महफिल में लेकिन हम न होंगे.' उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. इसमें उन्होंने इशारों ही इशारों में कई बातें कहीं. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'सर राष्ट्र आपका सम्मान करता है, पर नेतृत्व में विश्वसनीयता और विश्वास की कमी है.' फिल्म अभिनेता और 'बिहारी बाबू' के नाम से चर्चित शत्रुघ्न सिन्हा पिछले काफी समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं और कई मौकों पर 'पार्टी लाइन' से हटकर सार्वजनिक रूप से बयान देते रहे हैं. हाल में ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी. इससे पहले वे राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे पीएम मोदी के विरोधी नेताओं से मिलते रहे हैं.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Oz0lZD
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Oz0lZD
नोटबंदी करके पीएम ने काले धन वालों की मदद की: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के जरिए काले धन वालों की मदद करने का आरोप भी लगाया. सूरतगढ़ में पार्टी की जनसंकल्प रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें एक हिंदुस्तान अमीरों का और दूसरा गरीबों का होगा, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी. उन्होंने कहा, ‘झंडा एक है तो देश भी एक ही होगा. हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे.' कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने नोटबंदी के जरिए कालेधन वालों की मदद की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आते ही देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों की न्यूनतम मासिक आय 12000 रुपए सुनिश्चत करेगी. इसके लिए वह उनके खाते में 72 हजार रुपए सालाना डालेगी. राहुल ने कहा कि देश में 25 करोड़ लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे हैं जो कि देश के लिए शर्म की बात है. उन्होंने देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सालाना देने की पार्टी की घोषणा को देश में गरीबी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश से गरीबी मिटाएगी. उन्होंने कहा, ‘अगर मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी.’ नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों से मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारी बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि मोदी ने नोटबंदी के जरिए कालेधन वालों की मदद की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की रक्षा और युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देगी. उन्होंने कहा, ‘हम गरीबों की बात करते हैं. हम न्याय चाहते हैं, हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे.'
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2COFwET
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2COFwET
महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता रणजीतसिंह नाईक निंबालकर BJP में शामिल
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता रणजीतसिंह नाईक निंबालकर बीजेपी में शामिल हो गए. कांग्रेस के सतारा जिला अध्यक्ष नाईक-निंबालकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को बीजेपी में शामिल हुए. हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. एनसीपी नेतृत्व पर हमला करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा कि उनकी लड़ाई बारामती से जुड़े लोगों से है. बारामती लोकसभा सीट एनसीपी चीफ शरद पवार का गढ़ है. नाईक-निंबालकर ने आरोप लगाया कि बारामती के लोगों ने उस क्षेत्र के विकास में रोड़े अटकाए जहां से वह आते हैं. मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा ‘दूसरी ओर फड़णवीस ने कभी नहीं पूछा कि मैं किस पार्टी से आता हूं.’
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OyDKwh
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OyDKwh
लोकसभा चुनाव 2019: BJP में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर में आज़म खान को दे सकती हैं चुनौती!
चुनावी मौसम में नेताओं का राजनीतिक पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में अब फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा का नाम भी शामिल हो गया है. जया प्रदा मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. जया प्रदा ने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा. जया प्रदा पूर्व में यूपी के रामपुर सीट से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रही हैं. उनके लोकसभा चुनावों से ऐन पहले पाला बदलने से माना जा रहा है कि बीजेपी उनको यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है. Delhi: Veteran actor and former MP Jaya Prada joins Bharatiya Janata Party. pic.twitter.com/vmZD3H1PSL — ANI (@ANI) March 26, 2019 रामपुर के मौजूदा सांसद नेपाल सिंह के अस्वस्थ रहने और उम्र अधिक होने से उनकी जगह इस बार किसी अन्य को टिकट दिए जाने पर काफी वक्त से मंथन चल रहा है. दरअसल बीजेपी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को उनके ही गढ़ रामपुर में ही घेरने के लिए मजबूत उम्मीदवार को उतारने की जुगत में है. सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सांसद अमर सिंह काफी समय से जया प्रदा को बीजेपी में शामिल कर पार्टी पर उन्हें चुनाव लड़वाने का दबाव बना रहे थे. बीजेपी नेतृत्व की तरफ से इस संबंध में उन्हें सकारात्मक आश्वासन भी मिल रहा था. [caption id="attachment_95770" align="alignnone" width="1002"] माना जा रहा है कि बीजेपी समाजवादी पार्टी के आज़म खान के खिलाफ जया प्रदा को रामपुर में अपना उम्मीदवार बना सकती है[/caption] जया प्रदा का सियासी सफर दक्षिण भारतीय फिल्मों (मुख्यत: तेलगु) के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पांव जमाने वाली जया प्रदा 2004 और 2009 में रामपुर से सांसद रह चुकी हैं. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने दोनों बार कांग्रेस की बेगम नूर बानो को हराया था. फिल्म अभिनेता से नेता बने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव वर्ष 1994 में जया प्रदा को तेलगु देशम पार्टी (TDP) में लेकर आए थे. बाद में जया प्रदा रामाराव का साथ छोड़कर तेलगु देशम के चंद्रबाबू नायडु वाले गुट में शामिल हो गईं थीं. 1996 में जया आंध्र प्रदेश से सबसे पहली बार राज्यसभा पहुंची. मगर बाद में चंद्रबाबू से भी मतभेद होने पर जया प्रदा ने टीडीपी को भी अलविदा कह दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं थीं.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OrJV4V
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OrJV4V
कांग्रेस की चुनौती: मोदी बताएं कि वह ‘न्याय’ योजना के पक्षधर हैं या विरोधी
कांग्रेस ने 'न्यूनतम आय योजना' (न्याय) के तहत गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देने के चुनावी वादे को लेकर बीजेपी के हमले पर पलटवार किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह गरीबी पर वार करने वाले इस प्रस्तावित कदम के पक्षधर हैं या विरोधी. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि 72 हजार रुपए परिवार की गृहणी के खाते में डाले जाएंगे और इसे लागू किए जाने के बाद मनरेगा अथवा किसी अन्य कल्याणकारी योजना को बंद नहीं किया जाएगा. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'यह योजना महिला केंद्रित होगी. इसके तहत पैसा परिवार की गृहणी के खाते में जमा कराया जाएगा.' सुरजेवाला ने कहा कि इस योजना से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को बराबर न्याय मिलेगा. पांच करोड़ परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए मिलेंगे उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत सबसे गरीब, पांच करोड़ परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए मिलेंगे. उन्होंने कहा, 'मोदी जी बताइए, आप न्याय के पक्षधर हैं या विरोधी? क्योंकि आपके मंत्री इसका विरोध कर रहे हैं.' सुरजेवाला ने सवाल किया, 'पाखंड का सहारा लेने वाले मोदी जी कुछ पूंजीपतियों को 3.17 लाख करोड़ रुपए दे सकते हैं, लेकिन गरीबों को 72 हजार रुपए देने में विरोध क्यों है?' उन्होंने आरोप लगाया, 'मोदी जी और बीजेपी हमेशा गरीबों के खिलाफ खड़े रहे हैं. नरेंद्र मोदी, गरीब विरोधी.' कांग्रेस की इस प्रस्तावित योजना की वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा आलोचना किए जाने के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा, 'उनके बोगस ब्लॉग मंत्री जी मिथ्या प्रचार कर रहे हैं. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम न्याय को लागू करने के साथ ही मनरेगा और दूसरी सभी कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखेंगे.' नीति आयोग अब राजनीतिक आयोग बन गया है कांग्रेस के 'न्याय' के वादे की नीति आयोग द्वारा आलोचना किए जाने पर सुरजेवाला ने दावा किया कि नीति आयोग अब 'राजनीति आयोग' बन गया है. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों में से हर एक परिवार को सालाना 72 हजार रुपए दिए जायंगे. गांधी की घोषणा के बाद जेटली ने निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा योजनाओं के नाम पर सिर्फ छल-कपट किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास गरीबी हटाने के नाम पर सिर्फ राजनीतिक व्यवसाय करने का रहा है. कांग्रेस ने गरीबी हटाने के लिए कभी संसाधन नहीं दिए.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2UXhJt8
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2UXhJt8
कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं BJP के पूर्व सीनियर लीडर घनश्याम तिवाड़ी
राजस्थान के कद्दावर ब्राह्मण नेता घनश्याम तिवाड़ी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि तिवाड़ी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे. राहुल मंगलवार की शाम जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं. बता दें कि कि छह बार विधायक रहे तिवाड़ी बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. हालांकि वसुंधरा राजे से उनकी कभी नहीं बनी और 2017 में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था. जून 2018 में तिवाड़ी बीजेपी से अलग हो गए थे. उन्होंने दिसंबर 2018 का विधानसभा चुनाव अपनी भारत वाहिनी पार्टी के बैनर तले लड़ा. हालांकि इसमें वह जमानत भी नहीं बचा पाए थे. अब इस लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस पर भरोसा कर रहे हैं.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OqioRr
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OqioRr
मुरली मनोहर जोशी को बीजेपी की सलाह- इस बार न लड़ें लोकसभा चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मुरली मनोहर जोशी से कहा है कि वे आगामी आम चुनाव ना लड़ें. पार्टी का ये कदम, उम्रदराज हो चुके अपने कई नेताओं को चुनाव में कैंडिडेट ना बनाने के पार्टी के फैसले की ही एक कड़ी है. इस फैसले के तहत बीजेपी के संस्थापक और वरिष्ठ सदस्य लालकृष्ण आडवाणी को भी पार्टी ने इस बार टिकट नहीं दिया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के कार्यालय ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है. कार्यालय के अनुसार, जोशी ने कानपुर के वोटरों के लिए एक संक्षिप्त बयान जारी किया है. 85 साल के जोशी ने 2014 में कानपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव जीता था. बयान में कहा गया है कि बीजेपी महासचिव (संगठन) राम लाल ने जोशी को पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय से अवगत कराया कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. जोशी ने 2009 में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीता था लेकिन 2014 में उन्होंने यह सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खाली कर दी थी. हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी की प्रतिक्रिया अभी पता नहीं चल पाई है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी (91 साल) के साथ जोशी दो दशक से अधिक समय तक बीजेपी के चेहरे के तौर जाने जाते थे. संसद की एस्टीमेट कमिटी के अध्यक्ष जोशी के विभिन्न मुद्दों जैसे रोजगार, जीडीपी और नॉन-एक्जीक्यूटेड असेट्स (एनपीए) आदि पर निष्कर्षों से सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई थी. बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी ने यह ‘सैद्धांतिक निर्णय’ किया है कि बुजुर्ग नेताओं को युवा नेताओं के लिए रास्ता बनाना चाहिए. इस बार पार्टी ने आडवाणी सहित 80 साल से अधिक उम्र के अपने नेताओं बी सी खंडूरी, करिया मुंडा, कलराज मिश्रा और विजय चक्रवर्ती वगैरह को टिकट नहीं दिया है.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Fzqlkq
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Fzqlkq
गरीबी हटाने के नाम पर कांग्रेस राजनीति कर रही है: अरुण जेटली
बीजेपी ने राहुल गांधी के न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना की जम कर आलोचना की है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस योजना का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वो राजनीति का व्यवसाय कर रही है. जेटली के मुताबिक कांग्रेस ने 7 दशकों से देश को धोखा दिया है. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा वादा किया है. उन्होंने ऐलान किया कि अगर 2019 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो 20% सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये मिलेंगे. इस स्कीम से 25 करोड़ लोगों को सीधे फायदा होगा. राहुल ने कहा कि ये पैसे न्यूनतम आमदनी गारंटी के तहत दिए जाएंगे. जेटली ने इस स्कीम पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस आज जो वादा कर रही है वो पीएम मोदी पहले ही गरीबों को दे चुके हैं. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस का इतिहास गरीबी और गरीबी हटाने के नाम पर व्यवसाय का रहा है गरीबी हटाने का नहीं रहा. गरीबी हटाने के लिए कोई साधन नहीं दिए. साल 1971 में इंदिरा का तो मुख्य नारा था गरीबी हटाओ लेकिन हुआ कुछ नहीं, उनकी नीति ही नहीं थी जॉब पैदा करने की. उस कार्यकाल में सिर्फ गरीबी का वितरण हुआ था. जेटली ने राहुल की इस योजना को खोखला बताते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में केंद्र सरकार ने डीबीटी के माध्यम लोगों को सीधे फायदा पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किये गये ऐलान से 1.5 गुना ज्यादा हम पहले से डीबीटी के माध्यम से गरीबों को दे रहे हैं. जेटलाी ने कहा, '10 वर्ष के UPA के कार्यकाल में भी कैसे छल कपट होता था सबने देखा. लोन वेवर सबने देखा, एक बार 70 हज़ार करोड़ और दिया कितना 52 हज़ार करोड़ और CAG ने कहा बड़ा हिस्सा दिल्ली के व्यापारियों को. मनरेगा में भी यही हुआ. चुनाव जीतने के लिए धोखा देना कांग्रेस का इतिहास रहा है.'
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2FBLnPH
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2FBLnPH
सुधार से खुद को अलग नहीं रख सकता चुनाव आयोग: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा चुनाव में VVPAT मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए. कोर्ट ने कहा कि यह मतदाताओं की संतुष्टि का प्रश्न है और इसे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. CJI रंजन गोगोई और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने कहा, 'कोई भी संस्था, चाहे वह न्यायपालिका ही क्यों न हो, खुद को सुधार से अलग नहीं रख सकती है.' बेंच ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है कि वह VVPAT मशीनों की संख्या बढ़ा सकता है या नहीं. आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियों के 21 नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में VVPAT मशीनों से निकलने वाली कम से कम 50 प्रतिशत पर्चियों को चेक किया जाए. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बेंच ने चुनाव आयोग से कहा कि वह शपथपत्र दायर कर कारण बताए कि वह चुनावों की पारदर्शिता को लेकर इतनी आश्वस्त क्यों है. बेंच ने कहा, 'चुनाव आयोग पूरी तरह आश्वस्त है कि चुनाव की पवित्रता को पूरी तरह सुनिश्चित किया जा सकता है. चुनाव आयोग को अपनी संतुष्टि की वजह शपथपत्र में बतानी होगी.' बेंच ने आगे कहा, "चुनाव आयोग को यह भी बताना होगा कि क्या सैंपल सर्वे को बड़े स्तर पर किया जा सकता है.' शपथपत्र दायर करने के लिए कोर्ट ने चुनाव आयोग को 28 मार्च शाम चार बजे तक का वक्त दिया है. मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OsPOiA
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OsPOiA
राहुल का चुनावी मास्टरस्ट्रोक, कहा- जीते तो गरीबों के खाते में डालेंगे 72 हजार रुपए सालाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा वादा किया है. सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने ऐलान किया कि अगर 2019 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो देश के 20% सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपए मिलेंगे. इस स्कीम से 25 करोड़ लोगों को सीधे फायदा होगा. राहुल ने कहा कि ये पैसे न्यूनतम आमदनी गारंटी के तहत दिए जाएंगे. आइए जानते हैं राहुल गांधी ने और क्या-क्या कहा- -राहुल गांधी ने कहा, 'पिछले पांच साल में हिंदुस्तान ने काफी मुश्किलें सहीं. हम अब गरीबों को न्याय देने जा रहे हैं. मिनिमम इनकम स्कीम की डिटेल्स गर्व के साथ साझा करना चाहता हूं.' -उन्होंने कहा, ' मोदी सरकार ने 5 साल तक गरीबों को बस छला है. हम हिन्दुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे. कांग्रेस देश के गरीबों को न्याय दिलाएगी.' -राहुल गांधी ने कहा, 'हिंदुस्तान की गरीबी पर हमने फाइनल वार किया है. अगर सरकार अमीरों को पैसा दे सकती है, तो फिर कांग्रेस गरीबों को भी पैसा दे सकती है.' Today is a historic day.. It is on this day that the Congress party launched its final assault on poverty. 5 Crore of the poorest families in India, will receive Rs. 72,000 Per Year#NyayForIndia is our dream & our pledge. The time for change has come. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 25, 2019 -उन्होंने कहा, 'याद रखिए मैंने 10 दिन में कर्जा माफ का वादा किया था और पूरा किया. अब कहता हूं कि अगर चुनाव बाद हमारी सरकार बनी तो 20% सबसे गरीब परिवारों को साल के 72 हजार रुपए मिलेंगे. सारी कैलकुलेशन हो गई है. इसके लिए लगने वाले पैसे का भी हमने हिसाब कर लिया है.' -राहुल गांधी ने कहा, 'आप लोग हैरान लग रहे हो आज, शॉक लग रहे हो कि कैसे होगा? मैं आपको याद करना चाहता हूं कि इस देश में हर रोज आपसे चोरी हो रही है. किसानों को 3 रुपए हर रोज देने का वादा नरेंद्र मोदी सरकार ने किया और ताली बजी. हम आपको न्याय देने जा रहे हैं. नंबर याद रखिए. 20% गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सालाना देने जा रहे हैं. 5 करोड़ फैमिली 25 करोड़ आबादी को डायरेक्ट स्कीम का फायदा मिलेगा.' -उन्होंने बताया, ये पैसा मिनिमम इनकम गारंटी के तहत मिलेगा. दुनिया के बेहतर इकोनॉमिस्ट से हमने इस पर चर्चा की है. चिदंबरम जी और हमारी जो टीम इस पर काम कर रही है वह आपसे पूरी डिटेल साझा करेगी. यह आर्थिक तौर पर पूरी तरह से संभव है'. -राहुल गांधी ने कहा, 'आप पूछते हैं कि मिनिमम इनकम गारंटी की लाइन क्या होगी, तो मैं बता दूं कि वो लाइन 6 हजार प्रति महीना है.' 5 crore families, that is, approximately 25 crore people will benefit from Minimum Income Guarantee scheme: Congress President @RahulGandhi #RahulForBehtarBharat pic.twitter.com/jInDgUXu5I — Congress (@INCIndia) March 25, 2019 -कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा हमारा पहला फेज था, जिसमें हमने गरीबों की मदद के लिए न्यूनतम आय की गारंटी दी. यह योजना का मनरेगा जैसा ही दूसरा फेज होगा, जिसमें 25 करोड़ गरीब लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इसके साथ ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में दो हिन्दुस्तान बना रहे हैं, एक अनिल अंबानी जैसा और दूसरा गरीबों का. हम देश को नया हिन्दुस्तान बनाएंगे जिसमें अमीर और गरीब दोनों की इज्जत होगी. राहुल गांधी ने यहां तक कहा, 'मैं इस देश में कोई महात्मा नहीं बनना चाहता, मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि इस देश में गरीबों को भी महसूस हो कि उनकी इज्जत हो रही है.' (साभार: न्यूज-18)
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2HDp2n1
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2HDp2n1
Subscribe to:
Posts (Atom)
Comments system
[blogger][disqus][facebook]
Disqus Shortname
sigma2
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
This website contains all types of news whether it is national or an international one
Socialize