सलमान खान और दीपिका पादुकोण को लेकर अक्सर मीडिया में खबरें आती रहती हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है. दीपिका को सलमान के अपोजिट फिल्म भी ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने नहीं की. लोग दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखना चाहते हैं लेकिन ये बस अभी तक एक ख्वाब जैसा ही है. लेकिन अब सलमान ने दीपिका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं सलमान डीएनए को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में सलमान खान ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने को लेकर कहा कि, ‘सही बताउं तो मैं खुद हैरान हूं कि मैं कब दीपिका के साथ काम करूंगा. दीपिका एक बड़ी स्टार हैं. तो ऐसा कुछ होना चाहिए (मजबूत स्क्रिप्ट) जिसकी वजह से उनका मेरे साथ काम करना संभव हो सके. अभी तक ऐसा कुछ नहीं है.’ कैटरीना के साथ है तीसरी फिल्म सलमान ने आगे बढ़ते हुए कहा कि, ‘कैटरीना कैफ ‘भारत’ मेरी हीरोइन हैं. मैं ‘टाइगर’ सीरीज के बाद तीसरी बार कैटरीना के साथ काम करने वाला हूं. ‘दबंग 3’ में मेरी हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा हैं. साजिद नाडियाडवाला की ‘किक 2’ में मैं जाकलीन फर्नांडिस के साथ हूं. इसीलिए इसके बाद कुछ अच्छा आता है तो दीपिका शायद...’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2YqoiGZ
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Showing posts with label Latest News. Show all posts
Showing posts with label Latest News. Show all posts
Sunday, March 31, 2019
अर्जुन और वरुण ने कैटरीना को दिया एक खास अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ और वरुण धवन बहुत ही अच्छे दोस्त हैं. तीनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है. सामने आई तस्वीर में वरुण धवन और अर्जुन कपूर एक अनोखे अंदाज में अनोखी ट्रॉफी कैटरीना को देते हुए नजर आ रहे हैं. तीनों इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. कैटरीना को दी वरुण-अर्जुन ने ट्रॉफी कैटरीना कैफ को वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने एक अनोखा गिफ्ट दिया है. तीनों ने मिलकर एक नया फैन क्लब शुरू किया है. इस फैन क्लब का नाम ‘WE Love Katrina Kaif’ है. इसका खुलासा अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए किया है. अर्जुन ने लिखा कि, ‘वरुण और मैं एक फैन क्लब की शुरुआत की है-‘वी लव कैटरीना कैफ’...इसके साथ हीहम कैटरीना को बिना वजह अवॉर्ड दे रहे हैं. कैटरीना कैफ ने जो ट्रॉफी अपने हाथों में थामी है, वो हमारी दोस्ती को बयां कर रही हैं...क्योंकि ये दोस्ती फर्स्ट क्लास है.’ So me & @Varun_dvn are starting a new fan club #WeLoveKK aka #KatrinaKaif !!! Here we are seen awarding her, for absolutely no reason whatsoever... ps - the Dalmatian trophy Katrina’s holding represents our faithful friendship !!! pic.twitter.com/MzGkthxQrz — Arjun Kapoor (@arjunk26) March 27, 2019 ‘कलंक’ में नजर आएंगे वरुण धवन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘कलंक’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वरुण के अलावा कई सारे कलाकर नजर आने वाले हैं. वहीं, अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सैनन नजर आएंगी. साथ ही संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. जबकि कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CDJCiQ
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CDJCiQ
Thalavi: इस महीने से शुरू होगी जयललिता की बायोपिक की शूटिंग, कंगना आएंगी नजर
कंगना रनौत बहुत ही जल्द तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के जीवन पर बनने वाली फिल्म में नजर आएंगी. हाल ही में इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर घोषणा की गई है. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी हुई एक और खबर सामने आ रही है, जो कि बेहद महत्वपूर्ण है. इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘थलावी’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. इस फिल्म की हाल ही में औपचारिक तौर पर घोषणा की गई थी. लेकिन अब फिल्म की शूटिंग डेट का भी खुलासा कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग जुलाई महीने से शुरू हो जाएगी. इसकी बायोपिक के लिए ऑफिशिय परमिशन भी मिल चुकी है. जयललिता के भतीजे दीपक जयकुमार ने फिल्म मेकर्स को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया है. 2016 में हुआ था जयललिता का निधन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जयललिता का निधन साल 2016 में हुआ था. तमिलनाडु की सीएम बनने से पहले जयललिता कई सारी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. जयललिता ने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 140 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CIKSkH
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CIKSkH
Brahmastra: फिल्म का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज, आलिया-रणबीर आए नजर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस फिल्म की शूटिंग अब तक चल ही रही है. फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म का लोगो जारी किया गया था और अब फिल्म का फर्स्ट लुक भी निर्माता ने जारी कर दिया है. ‘ब्रह्मास्त्र’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इस पहली तस्वीर में आलिया और रणबीर नजर आ रहे हैं. धर्मा मूवीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसके फर्स्ट लुक को जारी किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘The beginning of something magical!’. सामने आई इस तस्वीर में आलिया बेहद उदास नजर आ रही हैं जबकि रणबीर उन्हें देखते हुए नजर आ रहे हैं. View this post on Instagram The beginning of something magical! #Brahmastra #RanbirKapoor @aliaabhatt @ayan_mukerji A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies) on Mar 27, 2019 at 4:25am PDT 20 दिसंबर को होगी रिलीज आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आलिया और रणबीर की ये फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे. अमिताभ इस पिल्म में जबरदस्त स्टंट करते हुए नजर आएंगे तो मौनी निगेटिव किरदार में नजर आएंगी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2OufFXk
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2OufFXk
इस दिन होने वाली है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी, तारीख का हुआ खुलासा
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं. इनकी शादी की भी खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं. हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि दोनों की शादी अगले महीने अप्रैल में हो जाएगी. लेकिन अब इसी शादी से जुड़ी एक और अहम खबर सामने आ रही है. अप्रैल में ही होगी शादी स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को शादी में बदलने जा रहे हैं. खबरके मुताबिक, 19 अप्रैल को अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर स्वीकार करेंगे. ये शादी क्रिस्चियन रीति-रिवाज से होगी. इस शादी के लिए दोनों ने कम से कम लोगों को न्योता भेजा है. इस शादी में कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. इस शादी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर को न्योता भेजा गया है. दूसरी शादी करेंगी मलाइका आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं. इससे पहले वो अरबाज खान की पत्नी रह चुकी हैं. लेकिन दोनों में अनबन की वजह और आपसी सहमति से अलग हो गए. इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है. दोनों अपने बेटे से बेहद प्यार करते हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FK38Lx
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FK38Lx
मेरठ की रैली में बोले पीएम- विरोधियों को बस पाकिस्तान में अपनी छवि की चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है. पीएम मोदी आज मेरठ में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस रैली में बीजेपी के प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहे. पीएम ने इस रैली में अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि देश ने अपना मन बना लिया है और देश में हमारी सरकार एक बार फिर बनने जा रही है. अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि उन्होंने मेरठ को जब पहले भी प्रचार के लिए चुना था तब भी लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया था. उन्होंने कहा कि वो सबको ये प्यार लौटाएंगे और अपने काम का हिसाब भी देंगे. पीएम ने कहा कि वो बाकी सबका हिसाब बारी-बारी से लेंगे भी. PM Narendra Modi addressing a public rally in Meerut: 5 years ago, when I sought your blessings, you gave me a lot of love. I had said that I will return the blessings & the love with interest, & I had also said that I will give account of the work that I have done pic.twitter.com/kNltJwvnPb — ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2019 पीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ फैसले लेने वाली सरकार है और चौकीदार है और दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है. पीएम ने कहा कि 'मैं चौकीदार हूं और मैं किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करूंगा.' कहते हैं कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. इसलिए बीजेपी और कांग्रेस की नजर यूपी पर है. पीएम मोदी 28 और 29 मार्च को 6 राज्यों का दौरा करेंगे. पीएम मोदी मेरठ से पहले चरण के चुनाव प्रचार का आगाज कर रहे हैं. यह वही शहर है, जिसे पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचार के लिए चुना था. मेरठ के बाद पीएम की उत्तराखंड के रुद्रपुर में और जम्मू में रैली होनी है. वहीं, कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज रायबरेली में रहेंगी, जहां वह बूथ लेबल के नेताओं मुलाकात करके उन्हें चुनाव के मद्देनजर कई सुझाव देंगी. वह रात में रायबरेली में ही रुकेंगी और कल यानी शुक्रवार को कुछ अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी. चुनाव में अयोध्या के महत्व को देखते हुए शुक्रवार को वह वहां भी जा सकती हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FG3cNi
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FG3cNi
Saturday, March 30, 2019
मेरठ की रैली में बोले पीएम- विरोधियों को बस पाकिस्तान में अपनी छवि की चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 का चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है. पीएम मोदी आज मेरठ में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस रैली में बीजेपी के प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहे. पीएम ने इस रैली में अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि देश ने अपना मन बना लिया है और देश में हमारी सरकार एक बार फिर बनने जा रही है. अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि उन्होंने मेरठ को जब पहले भी प्रचार के लिए चुना था तब भी लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया था. उन्होंने कहा कि वो सबको ये प्यार लौटाएंगे और अपने काम का हिसाब भी देंगे. पीएम ने कहा कि वो बाकी सबका हिसाब बारी-बारी से लेंगे भी. PM Narendra Modi addressing a public rally in Meerut: 5 years ago, when I sought your blessings, you gave me a lot of love. I had said that I will return the blessings & the love with interest, & I had also said that I will give account of the work that I have done pic.twitter.com/kNltJwvnPb — ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2019 पीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ फैसले लेने वाली सरकार है और चौकीदार है और दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है. पीएम ने कहा कि 'मैं चौकीदार हूं और मैं किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करूंगा.' कहते हैं कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. इसलिए बीजेपी और कांग्रेस की नजर यूपी पर है. पीएम मोदी 28 और 29 मार्च को 6 राज्यों का दौरा करेंगे. पीएम मोदी मेरठ से पहले चरण के चुनाव प्रचार का आगाज कर रहे हैं. यह वही शहर है, जिसे पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचार के लिए चुना था. मेरठ के बाद पीएम की उत्तराखंड के रुद्रपुर में और जम्मू में रैली होनी है. वहीं, कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज रायबरेली में रहेंगी, जहां वह बूथ लेबल के नेताओं मुलाकात करके उन्हें चुनाव के मद्देनजर कई सुझाव देंगी. वह रात में रायबरेली में ही रुकेंगी और कल यानी शुक्रवार को कुछ अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी. चुनाव में अयोध्या के महत्व को देखते हुए शुक्रवार को वह वहां भी जा सकती हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FG3cNi
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FG3cNi
मिशन शक्ति: पीएम के संबोधन पर चुनाव आयोग की नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में बुधवार सुबह बताया था कि भारत आज अंतरिक्ष की महाशक्ति बन चुका है. उन्होंने कहा था, 'भारत ने आज अपना नाम स्पेस पॉवर के रूप में दर्ज करा दिया है. प्रधानमंत्री के मिशन शक्ति संबोधन पर अब चुनाव आयोग नजर लगाए हुए है. चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के संबोधन पर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा शुरू कर दी है. चुनाव आचार संहिता से जुडे़ तमाम पहलुओं पर चर्चा की जा रही है. गौरतलब है कि 'भारत ने आज अपना नाम स्पेस पावर के रूप में दर्ज करा दिया है. अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया.' अब तक केवल तीन देश अमेरिका, रूस और चीन को यह तमगा हासिल था. हर हिन्दुस्तानी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है. कुछ ही समय पूर्व हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में लाइव सैटेलाइट को मार गिराया.' पीएम मोदी ने कहा, 'देश के लिए आज गर्व का दिन है. लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटलाइट को मार गिराया गया. यह परीक्षण किसी भी अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन नहीं करता.' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मिशन शक्ति एक बहुत मुश्किल ऑपरेशन था, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे लॉन्च के सिर्फ 3 मिनट में ही हासिल कर लिया है.'
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2UYJNfR
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2UYJNfR
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रूस यार्डली का निधन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑफ स्पिनर ब्रूस यार्डली का कैंसर के कारण बुधवार को निधन हो गया. वह 71 साल के थे. तेज गेंदबाज के रूप में अपना करियर शुरू करके 27 साल की उम्र में ऑफ स्पिनर बनने वाले यार्डली पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के कुनुनुरा जिला अस्पताल में अंतिम सांस ली. पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के मिडलैंड में पांच सितंबर 1947 को जन्मे यार्डली ने जनवरी 1978 में 30 साल की उम्र में भारत के खिलाफ एडिलेड में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने यार्डली के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ‘ब्रूस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं. उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर कई तरह से अहम भूमिका निभाई.’ यार्डली ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोच और कमेंटेटर की भूमिका भी निभाई थी. वह 1996 से 1998 तक श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के कोच भी रहे थे. वह अपने देश के अन्य क्रिकेटरों के विपरीत मुथैया मुरलीधरन के गेंदबाजी एक्शन के समर्थक रहे थे. यार्डली ने 33 टेस्ट मैचों में 126 विकेट लिए और इस दौरान छह बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया. उन्होंने एक बार मैच में दस विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने 978 रन बनाए जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं. यार्डली ने सात वनडे भी खेले जिसमें सात विकेट लिए. इस ऑफ स्पिनर ने 105 प्रथम श्रेणी मैचों में 2738 रन बना और 344 विकेट हासिल किए. वह कुशल क्षेत्ररक्षक भी थे. उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 31 कैच दर्ज हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CCvBC0
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CCvBC0
IPL 2019 : चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में चमके ड्वेन ब्रावो और शेन वॉटसन
ड्वेन ब्रावो की अगुआई में डेथ ओवरों की कसी गेंदबाजी और शेन वॉटसन से मिली शानदार शुरुआत के दम पर मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान पर छह विकेट से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा. आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार दोनों टीमें तीन-तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतरीं, लेकिन चेन्नई की जीत में उसके विदेशी खिलाड़ियों का योगदान अहम रहा. नाम बदलने के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 147 रन बनाए जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (47 गेंदों पर 51 रन) का संघर्षपूर्ण अर्धशतक शामिल है. फिरोजशाह कोटला की पिच मैच आगे बढ़ने के साथ रन बनाना आसान नहीं था. ऐसे में शेन वॉटसन (26 गेंदों पर 44 रन, 4x4, 3x6) और सुरेश रैना (16 गेंदों पर 30, 4x4, 1x6) की दूसरे विकेट के लिए चार ओवर में 52 रन की साझेदारी महत्वपूर्ण साबित हुई. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (35 गेंदों पर नाबाद 32 रन) और केदार जाधव (34 गेंदों पर 27 रन) को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 48 रन जोड़े जिससे चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की. इससे पहले चेन्नई को वापसी दिलाने में ब्रावो (चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट) ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहले ओवर में 17 रन लुटाए, लेकिन बाद में छह गेंद के अंदर ऋषभ पंत (13 गेंद पर 25 रन) और धवन सहित तीन विकेट निकालकर दिल्ली की डेथ ओवरों की रणनीति नाकाम कर दी. रवींद्र जडेजा (चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट) ने बीच के ओवरों में जबकि दीपक चाहर (चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट) ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों में अक्षर पटेल (चार ओवर में 16 रन) ने बीच के ओवरों में शानदार गेंदबाजी करके मैच को रोमांचक बनाया. अमित मिश्रा (चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट) दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे. चेन्नई की जो जीत आसान लग रही थी, उसे दिल्ली के गेंदबाज आखिरी ओवर तक ले गए जिससे उसका रन रेट गड़बड़ा गया. चेन्नई को आगे अगर मगर की स्थिति में यह धीमी बल्लेबाजी महंगी पड़ सकती है. वॉटसन और रैना दोनों ने कोटला पर अपने पुराने रंग की झलक दिखाई. वॉटसन का कैगिसो रबाडा (26 रन देकर एक) पर गलत टाइमिंग से किया गया पुल विकेटकीपर के पीछे छह रन के लिए गया लेकिन मिश्रा पर लगाए गए उनके दोनों छक्के दर्शनीय थे जिस पर दिल्ली के धुर प्रशंसक ने भी तालियां बजाई. मिश्रा ने हालांकि उन्हें इसी ओवर में स्टंप आउट कराया. पटेल ने इससे पहले पांच अवसरों पर वॉटसन को आउट किया था, लेकिन आज इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने शुरू में उन पर दो चौके लगाकर गेंदबाजी से हटवा दिया था. रैना के इशांत शर्मा पर लगाए गए तीनों चौके लाजवाब थे लेकिन मिश्रा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने से मैच रोमांचक बन गया. चेन्नई को पांच रन प्रति ओवर से भी कम की दर से रन बनाने की जरूरत थी लेकिन पटेल और कीमो पॉल और रबाडा ने बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करके इसे छह रन प्रति ओवर से अधिक कर दिया. पटेल ने अपने अंतिम तीन ओवर में केवल सात रन दिए. आलम यह था जिस चेन्नई को अंतिम दस ओवर में 51 रन की दरकार थी उसने अगले सात ओवर में 29 रन बनाए जिससे आखिरी तीन ओवर में उसे 22 रन बनाने थे. मिश्रा 19वां ओवर करने के लिए आए और धोनी ने उनके सिर के ऊपर से छक्का जड़कर हिसाब बराबर कर दिया. ब्रावो (नाबाद चार) ने विजयी चौका लगाया. इससे पहले धवन ने 17 ओवर तक एक छोर संभाले रखा, लेकिन वह अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए और डेथ ओवरों में जब टीम को उनकी जरूरत थी तब पवेलियन लौट गए. उनकी पारी में सात चौके शामिल हैं. धवन ने पृथ्वी शॉ (16 गेंदों पर 24 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 36 और पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारियां कीं. दिल्ली का स्कोर 15 ओवर के बाद दो विकेट पर 118 रन था. धवन और पंत क्रीज पर थे और उसके पास अंतिम पांच ओवरों में लंबे शॉट खेलने का अच्छा मौका था, लेकिन चेन्नई ने शानदार वापसी की और इन ओवरों में केवल 29 रन दिए और इस बीच चार विकेट निकाले. ब्रावो ने इस बीच छह गेंदों के अंदर पंत और धवन के अलावा कॉलिन इंग्राम (02) को आउट किया. शार्दुल ठाकुर ने पंत और धवन दोनों के हवा में खेले गए शॉट को खूबसूरती से कैच में बदला. दिल्ली की तरफ से अंतिम पांच ओवरों में केवल दो चौके लगे. दिल्ली की पारी के शुरू में शॉ ने कुछ अच्छे शाट लगाए. उन्होंने शार्दुल ठाकुर पर लगातार तीन चौके लगाए और उनकी जगह गेंद थामने वाले हरभजन सिंह (चार ओवर में 30 रन) पर लॉफ्टेड ड्राइव का अच्छा नजारा पेश किया. कप्तान श्रेयस अय्यर (20 गेंदों पर 18 रन) हालांकि रन बनाने के लिए जूझते रहे. अय्यर ने इमरान ताहिर (दो ओवर में 20 रन देकर एक) पर पारी का पहला छक्का लगाया लेकिन इसी लेग स्पिनर ने अगले ओवर में उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2Fy6AZu
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2Fy6AZu
कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर, मुंबई के इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना
जानीमानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. उर्मिला ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की. Congress President @RahulGandhi welcomes Smt. Urmila Matondkar to the Congress Party. pic.twitter.com/4iZHAy9Nn8 — Congress (@INCIndia) March 27, 2019 उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा, 'उर्मिला मातोंडकर जी का कांग्रेस में स्वागत है. मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है.' खबरों के अनुसार, फिल्म ‘मासूम’ से बतौर बाल कलाकार और ‘रंगीला’ से बतौर अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाली उर्मिला मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं. हालांकि पार्टी की ओर से फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है. विचारधारा के कारण कांग्रेस में शामिल हुईं उर्मिला कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं. इसके बाद उर्मिला ने कहा, 'सक्रिय राजनीति में यह मेरा पहला कदम है. मैं राजनीति में ग्लैमर के कारण नहीं आई हूं. मैं विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हूं. आज अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े हो गए हैं. बेरोजगारी काफी बढ़ गई है.' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा, 'देश को सबको साथ ले कर चलने वाला नेता चाहिए, ऐसा नेता जो भेदभाव नहीं करता हो. राहुल देश के एकमात्र नेता हैं जो सबको साथ लेकर चल सकते है.' (इनपुट भाषा से)
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2uukwyr
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2uukwyr
Thursday, March 28, 2019
Sultan Azlan Shah Cup 2019 : मलेशिया को 4-2 से हराकर भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा
भारत ने पहले गोल रहित क्वार्टर के बाद चार गोल करके मंगलवार को इपोह (मलेशिया) में सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को 4-2 से शिकस्त देकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया. सुमित कुमार ने 17वें मिनट, सुमित कुमार जूनियर ने 27वें मिनट, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और मंदीप सिंह ने 58वें मिनट में भारत के लिए गोल दागे. राजी रहीम ने मेजबान टीम के लिए 21वें और फिरहान अशारी ने 57वें मिनट में गोल किए. दो जीत और एक ड्रॉ से भारत सात अंक लेकर तालिका में कोरिया (सात अंक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया. भारत ने पहले मैच में जापान को 2-0 से शिकस्त दी थी और कोरिया से 1-1 ड्रॉ खेला था. भारतीय टीम बुधवार को कनाडा से भिड़ेगी। मलेशिया ने पांचवें मिनट में ही पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन भारतीय गोलपोस्ट पर खड़े कृष्ण बी पाठक ने शानदार बचाव किया. सुरेंद्र कुमार भारतीय बैकलाइन के मुख्य खिलाड़ी बने रहे और उन्हें अनुभवी बीरेंद्र लकड़ा का पूरा साथ मिला. वरुण कुमार ने पास को सर्कल के ऊपर भेजा, लेकिन यहां खिलाड़ी विफल रहे. पर सुमित ने सही डिफ्लेशन से भारत ने 17वें मिनट में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. मंदीप ने भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाने में मदद की लेकिन टीम बढ़त दोगुनी नहीं कर सकी. मलेशिया ने जल्द ही मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और राजी रहीम ने घरेलू दर्शकों को निराश नहीं किया जिससे मलेशियाई टीम 21वें मिनट में बराबरी पर पहुंच गई. सुमित कुमार जूनियर ने 27वें मिनट में मलेशियाई गोलकीपर हरीरी रहमान को पछाड़ते हुए गोल कर दिया. तीसरा क्वार्टर काफी तेज रहा जिसमें दोनों टीमें जवाबी हमले कर रही थीं. भारत ने मलेशियाई डिफेंस में कई बार सेंध लगाई और मंदीप सिंह फिर टीम के लिए फायदेमंद रहे जिन्होंने एक और अहम पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार ने मजबूत फ्लिक से गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया. मलेशिया ने इसके बाद कई प्रयास किए लेकिन कृष्ण गोलपोस्ट में काफी सतर्क रहे, चौथे क्वार्टर में फिरहान अशरी ने 57वें मिनट में गोल कर अंतर को कम किया. पर अगले ही मिनट में मंदीप सिंह ने चौथा गोल टीम को जीत दिलाई.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2WmhgRu
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2WmhgRu
पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग ने फिल्म प्रोड्यूसर्स से मांगी सफाई
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज रोकने संबंधी विपक्षी दलों की मांग पर इस फिल्म के निर्माताओं से अपना पक्ष रखने को कहा है. सूत्रों के अनुसार, आयोग जल्द ही इस बारे में नोटिस जारी करेगा. ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ अगले पांच अप्रैल को रिलीज होनी है. लेकिन वाम दलों सहित अन्य विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर रिलीज रोकने की मांग की है. आयोग ने फिल्म की रिलीज के समय निर्धारण को लेकर फिल्म निर्माताओं से प्रतिक्रिया मांगी है. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कई राजनीतिक दलों ने भी आयोग के सामने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है इसलिए आयोग भी नोटिस जारी कर निर्माताओं से फिल्म की रिलीज को टालने के बारे में जवाब मांगेगा. पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी के महेश ने 20 मार्च को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा था. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज के बारे में कहा कि अगर कोई ऐसी फिल्म बनाना चाहे तो बना सकता है लेकिन चुनाव से पहले अगर इसे रिलीज किया जाए ‘तो इसका उद्देश्य बेहद साफ है.’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2uwESHo
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2uwESHo
लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह की गिरिराज सिंह को शुभकामना, बोले- बेगूसराय से ही लड़ेंगे चुनाव
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यह बात कही. शाह की इस घोषणा के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें माना जा रहा था कि गिरिराज सिंह की नाराजगी को देखते हुए पार्टी उनकी बेगूसराय सीट बदल देगी. Amit Shah: Shri Giriraj Singh will contest Lok Sabha elections from Begusarai. Party organization will solve all the issues he told me about. I wish him for the elections. (file pics) pic.twitter.com/6quGUFxfZe — ANI (@ANI) March 27, 2019 अमित शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा. मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.' श्री @girirajsinghbjp बिहार के बेगूसराय से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा। मैं चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनायें देता हूँ। — Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) March 27, 2019 दरअसल पिछले दिनों बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इसमें गिरिराज सिंह को इस बार पार्टी ने नवादा की जगह बेगूसराय से टिकट दिया है. इसी बात से गिरिराज सिंह नाराज हो गए हैं. उनका आरोप है कि पार्टी ने उनकी सीट बदलने से पहले एक बार भी उनसे पूछा नहीं और नही कोई राय-मशवरा लिया. भूमिहार बहुल बेगूसराय सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को टिकट दिया है. जबकि महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने तनवीर हसन को अपना उम्मीदवार बनाया है. समझा जा रहा है कि त्रिकोणीय मुकाबले को देखते हुए गिरिराज सिंह बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं. बता दें कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से बीजेपी और जनता दल युनाइटेड (JDU) दोनों 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. जबकि सहयोगी लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के लिए छह सीटें छोड़ी गई हैं. बिहार में सभी सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं. आम चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FA4NDd
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FA4NDd
Mission Shakti: अखिलेश का PM मोदी पर प्रहार, कहा- जमीनी मुद्दों से बंटाया देश का ध्यान
समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'मिशन शक्ति' (Mission Shakti) के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. अखिलेश ने पीएम मोदी पर भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता पर राष्ट्र को संबोधित कर जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाने का आरोप लगाया है. अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'आज नरेंद्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया.' Today @narendramodi got himself an hour of free TV & divert nation's attention away from issues on ground — #Unemployment #RuralCrisis & #WomensSecurity — by pointing at the sky. Congratulations @drdo_india & @isro — this success belongs to you. Thank you for making India safer. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 27, 2019 प्रधानमंत्री के उद्बोधन (स्पीच) का टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारण किए जाने के कुछ ही मिनट बाद एसपी अध्यक्ष का यह ट्वीट आया. हालांकि अखिलेश ने डीआरडीओ और इसरो को इस सफलता के लिए बधाई भी दी. इससे पहले बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विशेष संबोधन में कहा, 'मिशन शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए..सैट’ से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया.' In the journey of every nation there are moments that bring utmost pride and have a historic impact on generations to come. One such moment is today. India has successfully tested the Anti-Satellite (ASAT) Missile. Congratulations to everyone on the success of #MissionShakti. — Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2019 इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता वाला चौथा देश बन गया है. अब तक यह क्षमता केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HH8Roz
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HH8Roz
IPL 2019, RCB vs MI: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कोहली के सामने होगी नंबर एक गेंदबाज की चनौती
वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल मैच में गुरुवार को जब आमने सामने होंगे तो सभी निगाहें इन दोनों के बीच के रोचक मुकाबले पर ही टिकी रहेंगी. बुमराह चोट से बनी चिंता से उबरकर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं और उनकी मौजूगी में मुंबई की टीम बेंगलोर की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. बुमराह की कंधे की चोट रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई के लिए चिंता का विषय बन गई थी, लेकिन वह सही समय पर फिट हो गए हैं. ये दोनों टीमें आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब हैं और ऐसे में कोहली और रोहित पर बल्लेबाजी में काफी जिम्मेदारी रहेगी. ये दोनों अपनी टीमों के शुरुआती मैचों में नाकाम रहे थे. मुंबई की टीम को श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के उपलब्ध होने से भी मजबूती मिली है. श्रीलंका क्रिकेट ने मलिंगा को मंगलवार को आईपीएल में खेलने की अनुमति दी थी. उन्हें विश्व कप से पहले अप्रैल में सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट में खेलना था जिससे शुरू में लग रहा था कि वह आईपीएल के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने हालांकि अपना रवैया बदल दिया, क्योंकि इस गेंदबाज को आईपीएल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा. बुमराह के फिट होने से भी मुंबई को राहत मिली है. वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे. युवराज सिंह पर भी सभी की निगाहें रहेंगी. इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक जमाया था. मुंबई के तेज गेंदबाज मिशेल मैकलेनगन की कोहली, एबी डिविलियर्स और शिमरोन हेटमेयर के सामने कड़ी परीक्षा होगी. बेंगलोर चाहेगा कि उसके बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करें, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उसकी टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर ढेर हो गई थी. गेंदबाजी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से बेंगलोर के लिए अहम भूमिका निभाएंगे लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से सहयोग की जरूरत पड़ेगी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2WovJwl
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2WovJwl
PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर बोले राहुल- पीएम को वर्ल्ड थिएटर डे की बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'मिशन शक्ति' की सफलता के लिए डीआरडीओ की सराहना की और राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह मोदी को 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाई देते हैं. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ' बहुत खूब डीआरडीओ, आपके कार्य पर हमें गर्व है.' उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को विश्व रंगमंच दिवस की बधाई भी देना चाहता हूं.' Well done DRDO, extremely proud of your work. I would also like to wish the PM a very happy World Theatre Day. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 27, 2019 इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई. इसकी बुनियाद यूपीए सरकार के दौरान 2012 में पड़ी थी.' उन्होंने कहा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नजरिए की वजह से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी रहा है. यह भारत के लिए गौरव का क्षण है.' Congratulations to @DRDO_India for the success of #MissionShakti, building blocks of which were laid during UPA-Cong Govt in 2012. India has been at forefront of space technology owing to vision of Pandit Nehru & Vikram Sarabhai. Proud moment for India!https://t.co/d9wrqZjVOh — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 27, 2019
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HIVZOP
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HIVZOP
आडवाणी को टिकट नहीं देकर बीजेपी ने उनका अपमान किया: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी के स्तंभों में से एक बताते हुए कहा है कि प्रत्याशियों की सूची में उन्हें स्थान नहीं देना दिग्गज नेता का एक अपमान है. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने मंगलवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी जी, आडवाणी जी बीजेपी के स्तंभ थे. आडवाणी जी एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और अब उन्हें कैसे दरकिनार किया जा सकता है. निश्चित रूप से यह आडवाणी जी का अपमान है.’ बीजेपी ने गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मैदान में उतारा है और आडवाणी को टिकट नहीं दिया है. 91 साल के आडवाणी इस सीट से छह बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. ममता ने कहा, ‘मुझे उनके लिए (आडवाणी के लिए) बहुत दुख हो रहा है. यह उनका आखिरी मौका हो सकता है. वास्तव में आडवाणी जी उनके परामर्शदाता हैं. लेकिन जब वहां जरूरत नहीं है तो उनको (वरिष्ठ नेताओं को) भुला दिया गया. लेकिन चीज जितनी पुरानी होती है, उतनी अच्छी होती है. यह मेरा निजी तौर पर मानना है.' उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भी दुख है कि बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी को बेंगलुरू साउथ लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया. चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज के बारे में ममता ने कहा कि अगर कोई ऐसी फिल्म बनाना चाहे तो बना सकता है लेकिन चुनाव से पहले अगर इसे रिलीज किया जाए ‘तो इसका उद्देश्य बेहद साफ है.’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2WqWtwa
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2WqWtwa
गोवा: MGP के दो MLA बीजेपी में हुए शामिल, डिप्टी सीएम की मंत्रिमंडल से छुट्टी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को दावा किया कि एमजीपी के दो विधायक सरकार को स्थिरता प्रदान करने के लिए अपनी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं. दो विधायकों के इस फैसले के कुछ ही घंटे बाद सरकार ने उपमुख्यमंत्री सुदीन धावलीकर की मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से छुट्टी कर दी. Governor of Goa Mridula Sinha accepts the recommendation of Goa Chief Minister Pramod Sawant that Sudin Dhavalikar (in file pic) shall cease to be a Minister in the Council of Ministers, with immediate effect. pic.twitter.com/GdMT1dCXEW — ANI (@ANI) March 27, 2019 इससे पहले विधायक मनोहर अजगांवकर और दीपक पावस्कर ने गोवा विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष माइकल लोबो को मंगलवार देर रात पौने एक बजे पत्र दिया जिसमें एमजीपी विधायक दल के बीजेपी में विलय की बात कही गई थी. एमजीपी के तीसरे विधायक एवं उप मुख्यमंत्री सुदीन धवलीकर के इस पर हस्ताक्षर नहीं हैं. Goa CM Pramod Sawant on merger of Maharashtrawadi Gomantak Legislative Party with BJP: Two MGP MLAs Manohar Ajgaonkar & Deepak Pauskar have joined BJP for the stability of the government. Automatically, our strength has grown to 14. pic.twitter.com/ByF838ftOk — ANI (@ANI) March 26, 2019 सावंत ने दोनों विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, ‘बीजेपी में दो विधायकों के आने से 40 सदस्यों वाली विधानसभा में हमारी संख्या 14 पहुंच गई हैँ. दोनों विधायक सरकार की स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं.’ अजगांवकर ने कहा कि वह एमजीपी के वरिष्ठ महासचिव लवू ममलतदार को पार्टी प्रमुख दीपक धवलीकर द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद पार्टी में असुरक्षित महसूस कर रहे थे. ममलतदार ने विधानसभा अध्यक्ष को पिछले सप्ताह यह कहते हुए पत्र लिखा था कि बिना उनके हस्ताक्षर वाले एमजीपी के किसी भी पत्र को संज्ञान में नहीं लिया जाए. MGP MLAs Manohar Ajgaonkar & Deepak Pauskar in a letter to the Speaker of Goa Legislative Assembly: We have agreed to merge Maharashtrawadi Gomantak Legislative Party (MGP) with BJP. Total strength of Legislators of MGP is three members & we constitute 2/3rd of the members. pic.twitter.com/b2JWoX7SEi — ANI (@ANI) March 26, 2019 अजगांवकर ने यह भी आरोप लगाया कि एमजीपी अब वंचित तबकों के लिए नहीं काम कर रही है. पावस्कर ने भी पार्टी पर हमला किया. उन्होंने कहा, ‘पिछले दो साल से एक विधायक के तौर पर पर मुझे केंद्रीय समिति की एक भी बैठक में नहीं बुलाया गया. दोनों धावलीकर भाइयों (सुदीन और दीपक) ने हमें कभी विश्वास में नहीं लिया.’ (इनपुट भाषा से)
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2OsmXdV
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2OsmXdV
पाकिस्तान: Medical Ground पर नवाज़ शरीफ को 6 हफ्ते की मिली जमानत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेल से रिहा कर दिया गया है. देश की सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले यानी मंगलवार को चिकित्सकीय आधार पर छह हफ्ते के लिए उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली थी. 69 वर्षीय नवाज़ शरीफ लाहौर की कोट लखपत जेल में पिछले साल (2018) दिसंबर से बंद थे. उन्हें अल-अज़ीजिया स्टीफ मिल भ्रष्टाचार मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई गई है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (PML-N) के अध्यक्ष ने खुद को इस मामले में निर्दोष बताया है. नवाज की बेटी मरियम नवाज़ के मुताबिक, शरीफ को हाल के हफ्तों में एनजाइना के चार दौरे पड़े थे. पाकिस्तान के चीफ जस्टिस आसिफ सईद खोसा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने मंगलवार को शरीफ की याचिका को स्वीकार कर लिया था और उन्हें देश के अंदर अपनी पसंद के किसी भी अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत दे दी थी. हालांकि इस दौरान नवाज़ शरीफ पर पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक रहेगी. Former Pakistan PM #NawazSharif released from a jail in #Lahore after the Supreme Court granted him bail for six weeks on medical grounds. AP File Photo pic.twitter.com/zALklRpwbB — All India Radio News (@airnewsalerts) March 27, 2019 अदालत के फैसल के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के सहयोगी और पीएमएल-एन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोट लखपत जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और जब नवाज़ शरीफ वहां से जा रहे थे तो उन्होंने उनकी कार पर फूलों की बारिश की. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कई वरिष्ठ डॉक्टरों के मुताबिक, नवाज़ शरीफ उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, गुर्दे की बीमारी से पीड़ित रहे हैं. अगर उनकी एंजोग्राफी की जाती है तो उन्हें ‘‘मामूली से मध्यम स्तर का खतरा’ हो सकता है. कोर्ट ने नवाज़ शरीफ को 50-50 लाख पाकिस्तानी रुपए के दो ज़मानती मुचलके जमा करने और इलाज कराने और छह हफ्ते बाद सरेंडर करने का निर्देश दिया है. पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने इस फैसले के लिए कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2Wq53LF
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2Wq53LF
Subscribe to:
Posts (Atom)
Comments system
[blogger][disqus][facebook]
Disqus Shortname
sigma2
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
This website contains all types of news whether it is national or an international one
Socialize