Post Top Ad
Responsive Ads Here
Showing posts with label मेट्रो सिटी न्यूज. Show all posts
Showing posts with label मेट्रो सिटी न्यूज. Show all posts
Saturday, September 5, 2020
Saturday, August 15, 2020
आज केजरीवाल का जन्मदिन, पार्टी कार्यकर्ताओं से मांगा यह गिफ्ट
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने देश भर में अपने सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना पीड़ितों की मदद करने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपने गांव या इलाकों में ऑक्सिजन जांच केंद्र खोलने की जिम्मेदारी लें। उन्होंने सभी से ये भी अपील की कि वे अधिक से अधिक ऑक्सिमीटर दान दें, ताकि उन्हें गांवों में भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि देश भर में कोरोना पीड़ितों की जान बचाने के लिए आइसोलेशन प्रक्रिया और ऑक्सिमीटर प्रणाली को मजबूत करना होगा। कोरोना की जंग में शामिल में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने देशभर के गांवों में कोरोना केसों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए सभी राज्य अध्यक्षों, कॉर्डिनेटरों और जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे गांवों में कोरोना पीड़ितों की मदद की जिम्मेदारी लें। उन्होंने साफ किया कि सभी राज्य अपने स्तर पर अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन समाज की भी जिम्मेदारी है कि वे आगे आकर लोगों की मदद करें। होम आइसोलेशन की सुविधा बेहतर हो पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अगर हर गांव में ऑक्सिजन सिलिंडर की व्यवस्था हो तो लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए गांव में तीन स्तर पर रणनीति बनाएं। इस रणनीति के तहत होम आइसोलेशन को बेहतर बनाएं और होम आइसोलेशन में रहने वालों को ऑक्सिमीटर दें, ताकि मरीज अपना ऑक्सिजन स्तर जांचता रहे और अगर ऑक्सिजन कम हो तो उस मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। इस तरह से बिना लक्षण या हलके लक्षण वाले मरीजों का घर में ही इलाज होगा तो अस्पतालों पर बोझ कम हो जाएगा। इस तरह से गंभीर मरीजों को अस्पताल में आसानी से जगह उपलब्ध होगी। ऑक्सीजन सिलिंडर से बहुत लोगों की जान बचाई जा सकती है उन्होंने कहा कि यदि सरकारें हर गांव में ऑक्सिमीटर का इंतजाम कर दें और पंचायत घरों में दो-चार ऑक्सिजन के सिलिंडर भेज दें तो बहुत सारे लोगों की जान बचाई जा सकती है, लेकिन फिर भी कोई मरीज गंभीर होता है, तो उसे शहर या जिले के अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। गांवों में ऑक्सिजन जांच केंद्र संभालने के लिए लोगों को प्रशिक्षण देंगे सीएम केजरीवाल ने लोगों से अपील है कि जो लोग ज्यादा से ज्यादा ऑक्सिमीटर डोनेट कर सकते हैं, वे आम आदमी पार्टी को ऑक्सिमीटर डोनेट करें और हम जिन गांवों में लोग जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होंगे, उन गांवों में यह ऑक्सिमीटर पहुंचा देंगे। हम पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा गांवों में एक-एक ऑक्सिजन जांच केंद्र बनाएंगे। जन्मदिन पर ऑक्सिमीटर का गिफ्ट मांगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रहे। ऐसे में जो लोग उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते हैं, वे मुझे गिफ्ट के रूप में आम आदमी पार्टी को ऑक्सिमीटर दान में दें। जो अपने गांव या कॉलोनी की जिम्मेदारी ले सकते हैं, वे जिम्मेदारी लें। उन्होंने इस अवसर पर आजादी की लड़ाई के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों और देश को आजादी दिलाने के लिए तपस्या करने वालों को भी याद किया। जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर आजादी को सुरक्षित रखा है, हम उन्हें नमन करते हैं।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3kI0tpf
Sunday, August 9, 2020
Lucknow News: जल्द ही फेस स्कैनिंग से मिलेगा राशन
लखनऊ राशन लेने के लिए अब तक अंगुलियों के निशान की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही फिंगर प्रिंट की जगह चेहरा पहचान का जरिया बनेगा, यानी फेस स्कैनिंग से काम होगा। राजधानी की तीन कोटे की दुकानों से ट्रायल शुरू होने जा रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी(डीएसओ) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चिनहट, सरोजनीनगर और बंथरा की एक-एक कोटे की दुकान चिह्नित की गई है। इसी हफ्ते से ट्रायल भी शुरू हो जाएगा। यूआईडीएआई और खाद्य-रसद विभाग मिलकर कर रहे कामडीएसओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान लोग फिंगर प्रिंट देने से डर रहे हैं। कई मामले ऐसे भी हैं जिनके हाथों की लकीरें मिट चुकी हैं। इसे देखते हुए फिंगर प्रिंट की जगह फेस स्कैनिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए यूआईडीएआई उनके विभाग को चुना है। इसी हफ्ते से होगा ट्रायलफिलहाल मोबाइल ऐप में कार्डधारक की फोटो खींचकर डाली जाएगी। ऐप तस्वीर का मिलान करेगा। ट्रॉयल में यह भी देखा जाएगा कि एक फोटो किस उम्र तक मैच करती है। अगर परीक्षण सफल रहा तो पूरे प्रदेश में व्यवस्था लागू की जाएगी। हालांकि इसमें काफी समय लगेगा। इन दुकानों का चयन डीएअसो के मुताबिक चिनहट के उत्तरधौना ग्राम पंचायत के कोटेदार विजय कुमार, सरोजनीनगर में बिजनौर के कोटेदार दिनेश गुप्ता और बंथरा की शशि मौर्या की दुकान को ट्रायल के लिए चुना गया है। इन तीनों ही दुकानों पर एक हजार से अधिक राशन कार्डधारक जुड़े हैं।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3gJo6eC
Saturday, August 8, 2020
सर्वे: देश के टॉप 5 मुख्यमंत्रियों में उद्धव ठाकरे, देखिए लिस्ट
मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम देश के टॉप 5 मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह दूसरा मौका है, जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम देश के सर्वोत्तम मुख्यमंत्रियों की सूची में आया है। 'इंडिया टुडे ग्रुप' और 'कार्वी इनसाइट्स' की ओर से 'मूड ऑफ द नेशन 2020' सर्वे के नतीजों के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई है। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार तीसरी बार पहले नंबर पर रहे हैं। टॉप फाइव में शामिल होने वाले योगी बीजेपी के अकेले मुख्यमंत्री हैं, जबकि चार अन्य गैर बीजेपी मुख्यमंत्री हैं। जानकारी में बताया गया है कि इस सर्वेक्षण में कुल 12021 लोगों से उनकी राय ली गई, जिनमें 67% लोग ग्रामीण इलाकों के हैं और 33% लोग शहरी भाग से हैं। यह सर्वेक्षण देश के 97 संसदीय चुनाव क्षेत्रों और राज्यों के 194 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में किया गया। टॉप 5 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) 24% वोट अरविंद केजरीवाल (दिल्ली) 15% वोट जगन रेड्डी (आंध्र प्रेदश) 11% वोट ममता बॅनर्जी (पश्चिम बंगाल) 9% वोट उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र) 7% वोट
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/31CR5KC
Delhi: 17 लोग खेल रहे थे जुआ, 5 लाख जब्त
नई दिल्ली दिल्ली के फर्श बाजार में पुलिस ने देर रात एक मकान में छापेमारी की। इस कार्रवाई में 17 लोगों को जुआ खेलते हुए दबोचा गया। आरोपियों से कुल 5.06 लाख रुपये और 327 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। सभी आरोपी अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं। लॉकडाउन में काम-धंधा ठंडा पड़ा है ऐसे में ये लोग जुए में किस्मत आजमाने लगे। ने की कार्रवाईपुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, विश्वास नगर की गली नंबर-2 मे शुक्रवार रात करीब 10 बजे जुआ होने की खबर मिली। एक टीम का गठन कर मकान पर छापा मारा गया। पहली मंजिल पर पहुंची तो वहां पर एक ही कमरे में 17 लोग थे। ताश के पत्तों पर दांव लगाए जा रहे थे। कई आरोपियों ने नहीं लगाए थे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग भी नहींकई आरोपियों ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो सभी दिल्ली-गाजियाबाद के कारोबारी या नौकरी पेशा वाले थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ दर्ज कर बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। एक आरोपी छत के रास्ते में भागने में सफल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/31MXinF
फर्जी फॉलोवर मामला : रैपर बादशाह से लगातार तीसरे दिन पूछताछ
मुंबई सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोवर और लाइक बनाने-बेचने के गिरोह की जांच के सिलसिले में की अपराध शाखा ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बादशाह दोपहर बाद तीन बजे अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे, जहां विशेष जांच दल के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। बॉलीवुड गायिका भूमि त्रिवेदी को पता चला था कि किसी ने सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी प्रोफाइल बना रखी है। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की, जिसके बाद खुफिया अपराध इकाई ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाने और विभिन्न हस्तियों को फर्जी फॉलोवर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में लगभग 20 लोगों के बयान दर्ज किये। इस बीच बादशाह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा, 'समन मिलने के बाद मैंने मुंबई पुलिस से बात की। मैंने सहयोग के तौर पर जांच में अधिकारियों की मदद की और अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रहा हूं। मैं पहले ही स्पष्ट रूप से खुद पर लगे आरोपों से इनकार कर चुका हूं। साथ ही यह भी स्पष्ट कर चुका हूं कि मैं कभी ऐसे कृत्यों में शामिल नहीं रहा और न ही इनका समर्थन किया।'
from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/33CgKG5
Sunday, August 2, 2020
Saturday, August 1, 2020
Friday, July 31, 2020
Thursday, July 30, 2020
Wednesday, July 29, 2020
Subscribe to:
Posts (Atom)
Comments system
[blogger][disqus][facebook]
Disqus Shortname
sigma2
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
This website contains all types of news whether it is national or an international one
Socialize