छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान सहकारिता मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा ईवीएम की पूजा करने और नारियल तोड़ने के मामले एक और कार्रवाई हुई है. पीठासीन अधिकारी को नोटिस के साथ ही पंचायत सचिव कृपाराम साहू को निलंंबित कर दिया गया है. बेमेतरा कलेक्टर महादेव कावरे ने ये कार्रवाई की है. दरअसल सचिव की ड्यूटी पंचायत में लगाई गई थी, लेकिन वीडियो में वे मंत्री के साथ दिखाई दे रहे हैं. मामले में मंंत्री को भी नोटिस दिया गया है, जिसका जवाब अभी तक प्रशासन को नहीं मिला है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2PLwZea
No comments:
Post a Comment