सूरजपुर के प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र में पांच हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामिणों में दहशत फैला रखी है. इन हाथियों ने कई एकड़ धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है. इसके अलावा तीन मवेशियों को भी मौत के घाट उतारा है. इस इलाके में हाथियों की समस्या और ग्रामिणों के जान माल का नुकसान कोई नई बात नहीं है. पिछले तीन-चार दिनों से सोनगरा, बोझा समेत दर्जन भर गांव मे पांच हाथी शाम ढलते ही गांव का रुख कर लेते हैं और फसलों की तलाश में पूरे गांव में विचरण करते रहते हैं. तीन मवेशियों की मौत के बाद से पूरे गांव मे दहशत का आलम है. स्थानीय लोग भी वन विभाग की कार्यशैली से हताश हो चुके हैं और अपनी सुरक्षा में खुद ही जुटे हुए हैं.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2scDkRA
No comments:
Post a Comment