सूरजपुर के प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र में कई वर्षों से हाथी ग्रामीणों के लिए समस्या बने हुए हैं. क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा हाथियों ने आतंक मचाया हुआ है. पिछले दिनों सोनगरा बोझा सहित दर्जनों गांवों में पांच हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों में दहशत फैलाई हुई है. इन हाथियों के झुंडों ने कई एकड़ की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है वहीं तीन मवेशियों को भी मौत के घाट उतार दिया है. कई बार वन विभाग और प्रशासनिक अमले से शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई, ऐसे में स्थानीय लोग भी वन विभाग के कार्यशैली से हताश हो चुके हैं और खुद ही अपनी सुरक्षा में जुट गए हैं.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2F9i1s3
No comments:
Post a Comment