छत्तीसगढ़ में सरकार और डीजीपी बदलने के बाद पुलिसकर्मियों के बेहतरी के लिए भी तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिसकर्मियों को जल्द प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है. डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस के सभी विभागों को पत्र लिखकर 2 महीने के भीतर प्रमोशन के पात्र पुलिसकर्मियों की लिस्ट मांगी है. उसके बाद पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की कारवाई की जाएगी. दरअसल पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर लेबल के कर्मचारियों का प्रमोशन लंबे समय से नहीं हुआ है ऐसे में अब पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रमोशन की कवायद शुरु की गई है. वहीं प्रमोशन होने के बाद पुलिस विभाग में नई भर्ती का रास्ता भी खुलेगा.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2ABy1Ql
No comments:
Post a Comment