छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किया है. बता दें कि ठंड के मौसम में ही बर्ड फ्लू फैलता है. हाल ही में कई राज्यों से खबर आई थी कि बर्ड फ्लू के कई मामले सामने आए हैं. जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ को निर्देश जारी किया है कि राज्य के किसी भी जिले में पक्षियों के असामान्य मृत्यु होने पर सतत निगरानी रखी जाए. राजधानी में भी कई स्थानों पर पक्षियों की बिक्री की जाती है इसके अलावा बड़ी संख्या में पोल्ट्री फार्म भी हैं. जहां पर ये बीमारी फैलने की आशंका होती है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2SCWQCn
No comments:
Post a Comment