लोकसभा चुनाव 2019: BJP में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर में आज़म खान को दे सकती हैं चुनौती! - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 29, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: BJP में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर में आज़म खान को दे सकती हैं चुनौती!

चुनावी मौसम में नेताओं का राजनीतिक पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में अब फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा का नाम भी शामिल हो गया है. जया प्रदा मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. जया प्रदा ने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव और अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा. जया प्रदा पूर्व में यूपी के रामपुर सीट से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रही हैं. उनके लोकसभा चुनावों से ऐन पहले पाला बदलने से माना जा रहा है कि बीजेपी उनको यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है. Delhi: Veteran actor and former MP Jaya Prada joins Bharatiya Janata Party. pic.twitter.com/vmZD3H1PSL — ANI (@ANI) March 26, 2019 रामपुर के मौजूदा सांसद नेपाल सिंह के अस्वस्थ रहने और उम्र अधिक होने से उनकी जगह इस बार किसी अन्य को टिकट दिए जाने पर काफी वक्त से मंथन चल रहा है. दरअसल बीजेपी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को उनके ही गढ़ रामपुर में ही घेरने के लिए मजबूत उम्मीदवार को उतारने की जुगत में है.  सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सांसद अमर सिंह काफी समय से जया प्रदा को बीजेपी में शामिल कर पार्टी पर उन्हें चुनाव लड़वाने का दबाव बना रहे थे. बीजेपी नेतृत्व की तरफ से इस संबंध में उन्हें सकारात्मक आश्वासन भी मिल रहा था. [caption id="attachment_95770" align="alignnone" width="1002"] माना जा रहा है कि बीजेपी समाजवादी पार्टी के आज़म खान के खिलाफ जया प्रदा को रामपुर में अपना उम्मीदवार बना सकती है[/caption] जया प्रदा का सियासी सफर दक्षिण भारतीय फिल्मों (मुख्यत: तेलगु) के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना पांव जमाने वाली जया प्रदा 2004 और 2009 में रामपुर से सांसद रह चुकी हैं. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने दोनों बार कांग्रेस की बेगम नूर बानो को हराया था. फिल्म अभिनेता से नेता बने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव वर्ष 1994 में जया प्रदा को तेलगु देशम पार्टी (TDP) में लेकर आए थे. बाद में जया प्रदा रामाराव का साथ छोड़कर तेलगु देशम के चंद्रबाबू नायडु वाले गुट में शामिल हो गईं थीं. 1996 में जया आंध्र प्रदेश से सबसे पहली बार राज्यसभा पहुंची. मगर बाद में चंद्रबाबू से भी मतभेद होने पर जया प्रदा ने टीडीपी को भी अलविदा कह दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं थीं.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2OrJV4V

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages