BJP में शामिल हुए भोजपुरी स्टार निरहुआ, पूर्वांचल की इस सीट से बन सकते हैं उम्मीदवार - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 29, 2019

BJP में शामिल हुए भोजपुरी स्टार निरहुआ, पूर्वांचल की इस सीट से बन सकते हैं उम्मीदवार

चुनावी बयान में नेताओं और मशहूर शख्सियों के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बीजेपी में शामिल हुए हैं. फिल्म अभिनेता रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. चर्चा है कि इन दोनों अभिनेताओं को लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्वांचल से अपना उम्मीदवार बना सकती है. सूत्रों के अनुसार रवि किशन को गोरखपुर से और निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट मिलने के आसार हैं. हालांकि पार्टी की तरफ से इस संबंध में कोई घोषणा या बात नहीं कही गई है. Lucknow: Bhojpuri singer and actor Dinesh Lal Yadav 'Nirhua' joins BJP. pic.twitter.com/HFim2BEmKy — ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2019 बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा के निवासी हैं. भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करने से पहले वो गाना गाते थे. उन्हें बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था. लेकिन उस समय उनका परिवार गरीबी से जूझ रहा था. निरहुआ के पिता की मासिक आय महज 3500 रुपए थी जिसमें सात लोगों के परिवार का भरण-पोषण मुश्किल था. आर्थिक तंगी दूर करने और पैसे कमाने के लिए निरहुआ के पिता अपने बड़े भाइयों के साथ कोलकता चले गए. इस दौरान वो अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को गांव में ही छोड़ गए. लेकिन बेटे निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव को अपने साथ ले गए थे. निरहुआ की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में ही हुई. उन दिनों में आर्थिक तंगी का आलम यह था कि जब भी निरहुआ को कहीं आना-जाना होता था तो वो पैदल ही रास्ता तय करते थे. उन दिनों उनके घर में साइकिल भी नहीं होती थी.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Ys9KGN

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages