मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं. इनकी शादी की भी खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं. हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि दोनों की शादी अगले महीने अप्रैल में हो जाएगी. लेकिन अब इसी शादी से जुड़ी एक और अहम खबर सामने आ रही है. अप्रैल में ही होगी शादी स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को शादी में बदलने जा रहे हैं. खबरके मुताबिक, 19 अप्रैल को अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर स्वीकार करेंगे. ये शादी क्रिस्चियन रीति-रिवाज से होगी. इस शादी के लिए दोनों ने कम से कम लोगों को न्योता भेजा है. इस शादी में कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. इस शादी में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर को न्योता भेजा गया है. दूसरी शादी करेंगी मलाइका आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं. इससे पहले वो अरबाज खान की पत्नी रह चुकी हैं. लेकिन दोनों में अनबन की वजह और आपसी सहमति से अलग हो गए. इन दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है. दोनों अपने बेटे से बेहद प्यार करते हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FK38Lx
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Comments system
[blogger][disqus][facebook]
Disqus Shortname
sigma2
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
This website contains all types of news whether it is national or an international one
No comments:
Post a Comment