पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग ने फिल्म प्रोड्यूसर्स से मांगी सफाई - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 28, 2019

पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव आयोग ने फिल्म प्रोड्यूसर्स से मांगी सफाई

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज रोकने संबंधी विपक्षी दलों की मांग पर इस फिल्म के निर्माताओं से अपना पक्ष रखने को कहा है. सूत्रों के अनुसार, आयोग जल्द ही इस बारे में नोटिस जारी करेगा. ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ अगले पांच अप्रैल को रिलीज होनी है. लेकिन वाम दलों सहित अन्य विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर रिलीज रोकने की मांग की है. आयोग ने फिल्म की रिलीज के समय निर्धारण को लेकर फिल्म निर्माताओं से प्रतिक्रिया मांगी है. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कई राजनीतिक दलों ने भी आयोग के सामने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है इसलिए आयोग भी नोटिस जारी कर निर्माताओं से फिल्म की रिलीज को टालने के बारे में जवाब मांगेगा. पूर्वी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी के महेश ने 20 मार्च को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा था. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज के बारे में कहा कि अगर कोई ऐसी फिल्म बनाना चाहे तो बना सकता है लेकिन चुनाव से पहले अगर इसे रिलीज किया जाए ‘तो इसका उद्देश्य बेहद साफ है.’

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2uwESHo

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages