कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के जरिए काले धन वालों की मदद करने का आरोप भी लगाया. सूरतगढ़ में पार्टी की जनसंकल्प रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें एक हिंदुस्तान अमीरों का और दूसरा गरीबों का होगा, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी. उन्होंने कहा, ‘झंडा एक है तो देश भी एक ही होगा. हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे.' कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने नोटबंदी के जरिए कालेधन वालों की मदद की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आते ही देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों की न्यूनतम मासिक आय 12000 रुपए सुनिश्चत करेगी. इसके लिए वह उनके खाते में 72 हजार रुपए सालाना डालेगी. राहुल ने कहा कि देश में 25 करोड़ लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे हैं जो कि देश के लिए शर्म की बात है. उन्होंने देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को 72 हजार रुपए सालाना देने की पार्टी की घोषणा को देश में गरीबी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश से गरीबी मिटाएगी. उन्होंने कहा, ‘अगर मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी.’ नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों से मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारी बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि मोदी ने नोटबंदी के जरिए कालेधन वालों की मदद की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की रक्षा और युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देगी. उन्होंने कहा, ‘हम गरीबों की बात करते हैं. हम न्याय चाहते हैं, हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे.'
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2COFwET
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Comments system
[blogger][disqus][facebook]
Disqus Shortname
sigma2
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
This website contains all types of news whether it is national or an international one
No comments:
Post a Comment