अर्जुन और वरुण ने कैटरीना को दिया एक खास अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 31, 2019

अर्जुन और वरुण ने कैटरीना को दिया एक खास अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ और वरुण धवन बहुत ही अच्छे दोस्त हैं. तीनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है. सामने आई तस्वीर में वरुण धवन और अर्जुन कपूर एक अनोखे अंदाज में अनोखी ट्रॉफी कैटरीना को देते हुए नजर आ रहे हैं. तीनों इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. कैटरीना को दी वरुण-अर्जुन ने ट्रॉफी कैटरीना कैफ को वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने एक अनोखा गिफ्ट दिया है. तीनों ने मिलकर एक नया फैन क्लब शुरू किया है. इस फैन क्लब का नाम ‘WE Love Katrina Kaif’ है. इसका खुलासा अर्जुन कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए किया है. अर्जुन ने लिखा कि, ‘वरुण और मैं एक फैन क्लब की शुरुआत की है-‘वी लव कैटरीना कैफ’...इसके साथ हीहम कैटरीना को बिना वजह अवॉर्ड दे रहे हैं. कैटरीना कैफ ने जो ट्रॉफी अपने हाथों में थामी है, वो हमारी दोस्ती को बयां कर रही हैं...क्योंकि ये दोस्ती फर्स्ट क्लास है.’ So me & @Varun_dvn are starting a new fan club #WeLoveKK aka #KatrinaKaif !!! Here we are seen awarding her, for absolutely no reason whatsoever... ps - the Dalmatian trophy Katrina’s holding represents our faithful friendship !!! pic.twitter.com/MzGkthxQrz — Arjun Kapoor (@arjunk26) March 27, 2019 ‘कलंक’ में नजर आएंगे वरुण धवन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘कलंक’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वरुण के अलावा कई सारे कलाकर नजर आने वाले हैं. वहीं, अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सैनन नजर आएंगी. साथ ही संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. जबकि कैटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CDJCiQ

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages