Loksabha Election 2019: CPI की टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, तैयारी जोरो पर - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 29, 2019

Loksabha Election 2019: CPI की टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, तैयारी जोरो पर

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और युवा छात्र नेता कन्हैया कुमार 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सीट से सीपीआई की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. न्यूज 18 की खबर के अनुसार सीपीआई की बिहार इकाई के सचिव सत्यनारायण सिंह और युवा नेता और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विश्वजीत कुमार ने बताया कि हर हाल में कन्हैया चुनाव लड़ेगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. अब अगली तैयारी के तहत लोकसभा क्षेत्र के पंचायत स्तर पर कन्हैया का दौरा होगा. आपको बता दें कि कन्हैया कुमार को भले ही महागंठबंधन ने बेगूसराय सीट पर समर्थन न दिया हो लेकिन सीपीआई ने बेगूसराय से कन्हैया के चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी है. यही वजह है कि कन्हैया प्रचार मामले में अब तक दो राउंड का प्रचार कर चुके हैं. वहीं, कन्हैया कुमार की दावेदारी के बाद अब बेगूसराय लोकसभा सीट का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि यहां अब त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. एक ओर जहां केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह होंगे तो दूसरी ओर मोदी लहर में भी अपनी छाप छोड़ने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के तनवीर हसन और जेएनयू के छात्र नेता रह चुके कन्हैया कुमार होंगे.

from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2FnOaKM

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages