AAP की कैंडिडेट लिस्ट फाइनल, जल्द ऐलान - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, December 28, 2019

AAP की कैंडिडेट लिस्ट फाइनल, जल्द ऐलान

नई दिल्ली (आप) के लिए जनवरी के पहले हफ्ते में अपने सभी 70 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। मौजूदा विधायकों में से ज्यादातर को एकबार फिर मौका मिल सकता है। वहीं आप के जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया जा चुका है, उन सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवार करीब-करीब तय कर लिए हैं। आप विधायकों की सदस्यता रद्द होने के बाद चांदनी चौक, बिजवासन, करावल नगर और गांधी नगर सीट खाली हो गई थी और इन सीटों पर पार्टी को नए उम्मीदवारों का चयन करना है। बताया जा रहा है कि चांदनी चौक, बिजवासन और करावल नगर सीटों के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई है। वहीं पिछले चुनाव में पार्टी को जिन तीन सीटों पर हार मिली थी, उनमें एक रोहिणी सीट भी है। रोहिणी से आप की टिकट पर मिठाई के एक जाने-माने कारोबारी चुनाव लड़ सकते हैं। बीएस जून को दे सकती है टिकट बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी जाने-माने वकील बीएस जून को टिकट दे सकती है। बीएस जून ने नितीश कटारा केस समेत कई चर्चित मामलों में विशेष सरकारी वकील की सफल भूमिका निभाई है। इस समय वह आम आदमी पार्टी के वकील के तौर पर काफी मामलों से जुड़े हैं। जून को मुख्यमंत्री का करीबी भी बताया जा रहा है। पढ़ें: सीएम जता चुके हैं सहमति बताया जा रहा है कि बिजवासन सीट पर उनके नाम को लेकर मुख्यमंत्री भी अपनी सहमति जता चुके हैं। चांदनी चौक सीट पर कुछ समय पहले आप में शामिल हुए चार बार विधायक प्रह्लाद सिंह साहनी या उनके बेटे चुनाव लड़ सकते हैं। करावल नगर सीट पर आप के पीएसी सदस्य दुर्गेश पाठक के चुनाव लड़ने की संभावना है। करावल नगर क्षेत्र में दुर्गेश पाठक लगातार कैंपेन कर रहे हैं। गांधी नगर सीट पर पार्टी उम्मीदवार की तलाश कर रही है। यहां से दो-तीन नाम चर्चा में हैं और पार्टी अगले कुछ दिनों में इस सीट पर भी उम्मीदवार को लेकर अंतिम फैसला लेगी। कुछ सीटों पर कट सकता है टिकट राजौरी गार्डन क्षेत्र से तीन बार पार्षद रह चुकीं धनवती चंदेला को टिकट मिल सकती है। वह हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। वहीं कुछ सीटों पर मौजूदा विधायकों का टिकट कट भी सकता है, हालांकि ऐसी सीटों की संख्या ज्यादा नहीं होगी।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/2SB3UCy

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages