सर्वे: देश के टॉप 5 मुख्यमंत्रियों में उद्धव ठाकरे, देखिए लिस्ट - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 8, 2020

सर्वे: देश के टॉप 5 मुख्यमंत्रियों में उद्धव ठाकरे, देखिए लिस्ट

मुंबई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम देश के टॉप 5 मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह दूसरा मौका है, जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम देश के सर्वोत्तम मुख्यमंत्रियों की सूची में आया है। 'इंडिया टुडे ग्रुप' और 'कार्वी इनसाइट्स' की ओर से 'मूड ऑफ द नेशन 2020' सर्वे के नतीजों के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई है। इस सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार तीसरी बार पहले नंबर पर रहे हैं। टॉप फाइव में शामिल होने वाले योगी बीजेपी के अकेले मुख्यमंत्री हैं, जबकि चार अन्य गैर बीजेपी मुख्यमंत्री हैं। जानकारी में बताया गया है कि इस सर्वेक्षण में कुल 12021 लोगों से उनकी राय ली गई, जिनमें 67% लोग ग्रामीण इलाकों के हैं और 33% लोग शहरी भाग से हैं। यह सर्वेक्षण देश के 97 संसदीय चुनाव क्षेत्रों और राज्यों के 194 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में किया गया। टॉप 5 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) 24% वोट अरविंद केजरीवाल (दिल्ली) 15% वोट जगन रेड्डी (आंध्र प्रेदश) 11% वोट ममता बॅनर्जी (पश्चिम बंगाल) 9% वोट उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र) 7% वोट


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/31CR5KC

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages