आज केजरीवाल का जन्मदिन, पार्टी कार्यकर्ताओं से मांगा यह गिफ्ट - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 15, 2020

आज केजरीवाल का जन्मदिन, पार्टी कार्यकर्ताओं से मांगा यह गिफ्ट

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने देश भर में अपने सभी कार्यकर्ताओं से कोरोना पीड़ितों की मदद करने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपने गांव या इलाकों में ऑक्सिजन जांच केंद्र खोलने की जिम्मेदारी लें। उन्होंने सभी से ये भी अपील की कि वे अधिक से अधिक ऑक्सिमीटर दान दें, ताकि उन्हें गांवों में भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि देश भर में कोरोना पीड़ितों की जान बचाने के लिए आइसोलेशन प्रक्रिया और ऑक्सिमीटर प्रणाली को मजबूत करना होगा। कोरोना की जंग में शामिल में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने देशभर के गांवों में कोरोना केसों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए सभी राज्य अध्यक्षों, कॉर्डिनेटरों और जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे गांवों में कोरोना पीड़ितों की मदद की जिम्मेदारी लें। उन्होंने साफ किया कि सभी राज्य अपने स्तर पर अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन समाज की भी जिम्मेदारी है कि वे आगे आकर लोगों की मदद करें। होम आइसोलेशन की सुविधा बेहतर हो पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अगर हर गांव में ऑक्सिजन सिलिंडर की व्यवस्था हो तो लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए गांव में तीन स्तर पर रणनीति बनाएं। इस रणनीति के तहत होम आइसोलेशन को बेहतर बनाएं और होम आइसोलेशन में रहने वालों को ऑक्सिमीटर दें, ताकि मरीज अपना ऑक्सिजन स्तर जांचता रहे और अगर ऑक्सिजन कम हो तो उस मरीज को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। इस तरह से बिना लक्षण या हलके लक्षण वाले मरीजों का घर में ही इलाज होगा तो अस्पतालों पर बोझ कम हो जाएगा। इस तरह से गंभीर मरीजों को अस्पताल में आसानी से जगह उपलब्ध होगी। ऑक्सीजन सिलिंडर से बहुत लोगों की जान बचाई जा सकती है उन्होंने कहा कि यदि सरकारें हर गांव में ऑक्सिमीटर का इंतजाम कर दें और पंचायत घरों में दो-चार ऑक्सिजन के सिलिंडर भेज दें तो बहुत सारे लोगों की जान बचाई जा सकती है, लेकिन फिर भी कोई मरीज गंभीर होता है, तो उसे शहर या जिले के अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। गांवों में ऑक्सिजन जांच केंद्र संभालने के लिए लोगों को प्रशिक्षण देंगे सीएम केजरीवाल ने लोगों से अपील है कि जो लोग ज्यादा से ज्यादा ऑक्सिमीटर डोनेट कर सकते हैं, वे आम आदमी पार्टी को ऑक्सिमीटर डोनेट करें और हम जिन गांवों में लोग जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होंगे, उन गांवों में यह ऑक्सिमीटर पहुंचा देंगे। हम पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा गांवों में एक-एक ऑक्सिजन जांच केंद्र बनाएंगे। जन्मदिन पर ऑक्सिमीटर का गिफ्ट मांगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रहे। ऐसे में जो लोग उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते हैं, वे मुझे गिफ्ट के रूप में आम आदमी पार्टी को ऑक्सिमीटर दान में दें। जो अपने गांव या कॉलोनी की जिम्मेदारी ले सकते हैं, वे जिम्मेदारी लें। उन्होंने इस अवसर पर आजादी की लड़ाई के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों और देश को आजादी दिलाने के लिए तपस्या करने वालों को भी याद किया। जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर आजादी को सुरक्षित रखा है, हम उन्हें नमन करते हैं।


from Metro City news in Hindi, Metro City Headlines, मेट्रो सिटी न्यूज https://ift.tt/3kI0tpf

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages