रूम को लेकर विवाद, IPL छोड़ लौटे रैना पर बोले श्रीनिवासन- सफलता सिर चढ़ गई है - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, August 30, 2020

रूम को लेकर विवाद, IPL छोड़ लौटे रैना पर बोले श्रीनिवासन- सफलता सिर चढ़ गई है

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सत्र कोरोना वायरस की वजह से यूएई में 19 सितंबर से खेला जाना है। सभी 8 टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और बायो प्रोटोकॉल्स के तहत 6 दिन तक क्वॉरंटीन रहने के बाद तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के अहम खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने सभी को हैरान करने वाला कदम उठाया। वह अचानक ही यूएई से घर लौट आए। इसके पीछे पहले निजी कारण बताया गया था, लेकिन अब इस मामले में टीम के ओनर एन. श्रीनिवासन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उनके सिर सफलता चढ़ गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने उन खबरों की पुष्टि कर दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि सुरेश रैना खराब होटल रूम और कोरोना वायरस के डर की वजह से छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं। 'आउटलुक' के अनुसार, होटल रूम को लेकर उनके और टीम के कप्तान एमएस धोनी (Suresh Raina) के बीच भी विवाद भी हुआ। कैप्टन कूल ने ऑलराउंडर को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और टूर्नमेंट छोड़ने का फैसला किया। क्रिकेटर तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं इंटरव्यू में सीएसके के मालिक श्रीनिवासन ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'रैना के यूं अचानक टीम का साथ छोड़ने से धक्का लगा है, लेकिन कप्तान धोनी ने स्थिति को संभाल लिया है। क्रिकेटर पुराने दिनों के तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं। चेन्नै सुपर किंग्स परिवार की तरह है और सभी वरिष्ठ खिलाड़ी साथ रहना सीख चुके हैं।' कई बार सफलता सिर चढ़ जाती हैयही नहीं, श्रीनिवासन ने कहा, 'रैना एपिसोड से टीम उबर चुकी है। मैं समझता हूं कि अगर आप खुश नहीं हैं तो वापस लौट जाएग। मैं किसी पर कुछ करने के लिए दबाव नहीं डाल सकता हूं। कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है...।' साथ ही उन्होंने कहा कि उनके और धोनी के बीच बात हुई है। कप्तान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि अगर कोरोना के केस बढ़े तो भी चिंता की बात नहीं है। धोनी ने टीम के साथ जूम कॉल पर बात की है और सभी को सुरक्षित रहने को कहा है। रैना को नहीं मिलेगी सैलरीपूर्व आईसीसी अध्यक्ष को विश्वास है कि सुरेश रैना लौट आएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह वापस आना चाहेंगे। सीजन शुरू नहीं हुआ है और उन्हें अहसास होगा कि वह क्या (11 करोड़ रुपये) छोड़कर गए हैं। उन्हें यह (सैलरी) नहीं मिलेगी।' बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रैना इसलिए आईपीएल छोड़कर लौट आए हैं क्योंकि पठानकोट में उनके रिश्तेदारों पर डकैतों हमला कर दिया था, जिसमें उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई। क्या है पूरा मामलासीएसके 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। तभी से रैना होटल के कमरे से खुश नहीं थे और वह कोरोना को लेकर कठोर प्रोटोकॉल चाहते थे। वह धौनी की तरह रूम चाहते थे, क्योंकि उनके रूम की बालकनी उचित नहीं थी। इस बीच सीएसके की टीम के दो खिलाड़ियों (तेज गेंदबाज दीपक चाहर और विकेटकीपर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़) समेत कुल 13 सदस्य जब कोरोना पॉजिटिव हुए तो रैना का भय और भी बढ़ गया।


from IPL 2020: आईपीएल 2020, IPL 13, Indian Premier League 2020 News, Schedule, Teams, Player, Venue | Navbharat Times https://ift.tt/2DbSsry

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages