लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट एक बार फिर से तेज हो गई है. कांग्रेस ने दिल्ली में सोमवार को एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर अंतिम फैसला लिया जाना है. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के आवास पर हो रही इस बैठक में कांग्रेस के कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी से गठबंधन का विरोध किया है. सूत्रों का ये भी कहना है कि आम आदमी पार्टी से गठबंधन होगा या नहीं, राहुल गांधी शाम तक इसपर अंतिम फैसला लेंगे. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. हालांकि, आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है और चुनाव अभियान भी शुरू कर दिया है. Delhi: Congress President Rahul Gandhi chairs Congress Working Committee (CWC) meeting at party headquarters pic.twitter.com/svZC3f3Usg — ANI (@ANI) March 25, 2019 दिलचस्प यह है कि अरविंद केजरीवाल कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वह गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इससे इनकार किया है. दोनों ही दलों के कुछ वरिष्ठ नेता पर्दे के पीछे अभी भी बातचीत में जुटे हैं. कांग्रेस महासचिव और दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि राहुल गांधी AAP से गठबंधन होगा या नहीं, शाम को इसका फैसला कर सकते हैं. वहीं, सूत्रों का कहना है कि शनिवार को चाको गठबंधन के फायदे और नुकसान पर चर्चा के लिए राहुल गांधी से मिले थे. चाको इसके पहले भी कह चुके हैं कि दिल्ली में AAP से हाथ मिलाना कांग्रेस पार्टी के लिए फायदेमंद रहेगा. (साभार: न्यूज-18)
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2TUceiH
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Comments system
[blogger][disqus][facebook]
Disqus Shortname
sigma2
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
This website contains all types of news whether it is national or an international one
No comments:
Post a Comment