चुनावी माहौल में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने एक राजनीतिक बयान दिया है. उनके इस बयान पर आने वाले समय में विवाद गहरा सकता है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कल्याण सिंह ने कहा था, 'हम सभी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता हैं. हम सभी बीजेपी की जीत चाहते हैं. हम सभी चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें. यह हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है. Rajasthan Governor Kalyan Singh in Aligarh, UP on 23rd March: We all are BJP workers and we want the BJP to emerge victorious. We want that once again Modi ji should become the PM. It is important for the country. pic.twitter.com/sJEzLqGIO2 — ANI (@ANI) March 25, 2019 दरअसल बीजेपी ने अलीगढ़ से मौजूदा सांसद सतीश गौतम को चुनाव में फिर टिकट दिया है. इससे बीजेपी कार्यकर्ता काफी नाराज हैं. शनिवार को जब कल्याण सिंह अलीगढ़ के दौरे पर थे तो उनकी मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने सतीश गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसपर गर्वनर कल्याण सिंह ने उन्हें समझाने-बुझाने वाले अंदाज में कहा कि पार्टी ने जो निर्णय कर दिया है, उसका उन्हें सम्मान करना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए. कल्याण सिंह ने कहा कि हम सभी लोग बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. इसलिए हम जरूर चाहेंगे कि बीजेपी विजयी हो और केंद्र में फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें. बता दें कि कल्याण सिंह पूर्व में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं. मगर 2014 में उन्हें केंद्र सरकार ने राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया था. राज्यपाल का पद संवैधानिक होता है. वो किसी पार्टी या संगठन का नहीं होता है. ऐसे में राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए कल्याण सिंह का सार्वजनिक रूप से खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताना और पार्टी की जीत की बात कहना कहां तक उचित है.
from Latest News राजनीति Firstpost Hindi https://ift.tt/2Tw40bg
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Comments system
[blogger][disqus][facebook]
Disqus Shortname
sigma2
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
This website contains all types of news whether it is national or an international one
No comments:
Post a Comment