Asian Airgun Championship: मनु और सौरभ ने जोड़ी ने पांच दिन बाद ही तोड़ दिया रूसी जोड़ी का विश्‍व रिकॉर्ड - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 28, 2019

Asian Airgun Championship: मनु और सौरभ ने जोड़ी ने पांच दिन बाद ही तोड़ दिया रूसी जोड़ी का विश्‍व रिकॉर्ड

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने ताइपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में बुधवार को दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में क्वालीफिकेशन में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए इस स्‍पर्धा का गोल्‍ड मेडल भी अपने नाम कर लिया. इन दोनों ने इससे ठीक एक महीने पहले दिल्ली में इसी स्पर्धा में आईएसएसएफ विश्व कप में सोने का तमगा जीता था. क्वालीफिकेशन में 17 वर्षीय मनु और 16 वर्षीय सौरभ ने मिलकर 784 अंक बनाए और रूस की वितालिना बातसरासकिना और आर्तम चेर्नोसोव के पांच दिन पहले यूरोपीय चैंपियनशिप में बनाये गए रिकार्ड को तोड़ा. इस भारतीय जोड़ी ने पांच टीमों के फाइनल में 484.8 अंक के साथ पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया. कोरिया की ह्वांग सियोनगुन और किम मोज की जोड़ी ने 481.1 अंक लेकर सिल्‍वर और ताइपे की चिया यिंग और कोउ कुआन तिंग ने 413.3 अंक के साथ ब्रॉन्‍ज मेडल हासिल किया. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के बयान के अनुसार इस स्पर्धा में भाग ले रही दूसरी भारतीय जोड़ी अनुराधा और अभिषेक वर्मा ने भी फाइनल्स में जगह बनाई, लेकिन उन्हें 372.1 अंक के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2uumxL5

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages