IPL 2019: ब्रावो ने खोला जीत का राज, कहा- हम मीटिंग नहीं करते - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 28, 2019

IPL 2019: ब्रावो ने खोला जीत का राज, कहा- हम मीटिंग नहीं करते

ड्वेन ब्रावो को समझ में नहीं आता कि जब भी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम जीत दर्ज करती है तब उम्र संबंधी बात क्यों उठने लगती है क्योंकि उनका मानना है कि अनुभव अधिक मायने रखता है. चेन्नई ने मंगलवार को आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया. जिसके बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ब्रावो से जब उम्र संबंधी सवाल पूछा गया तो वह इस मसले को लेकर टीम की आलोचना करने वालों को जवाब देने से नहीं चूके. ब्रावो ने कहा कि हम अपनी उम्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं. हमारी जो उम्र है वही है और आप गूगल पर सर्च कर सकते हो, लेकिन यह कोई मसला नहीं है. हम 60 साल के बूढ़े नहीं है. हम 32 से 35 साल के खिलाड़ी हैं. हम अब भी जवां हैं. हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं और हमें बहुत अधिक अनुभव है. ब्रावो ने कहा कि चेन्नई के लिए मुश्किल परिस्थितियों में उनका अनुभव और ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तान’ का साथ काफी काम आता है. वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि किसी भी खेल में, किसी भी टूर्नामेंट में, आप अनुभव को मात नहीं दे सकते. हम अपनी कमजोरी जानते हैं और हम चतुराई भरा खेल खेलते हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारी अगुआई दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करता है. और वह (धोनी) हमें याद दिलाते रहते हैं कि हमारी टीम सबसे तेज नहीं है लेकिन सबसे अनुभवी टीम है. ब्रावो ने पूछने पर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर कोई रणनीति नहीं होती है. हम टीम बैठक नहीं करते. हम मैदान पर उतरकर अपना काम करते हैं.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2FFCtkd

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages