सलमान खान, शाहरुख खान और कैटरीना कैफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि तनों बहुत जल्द ही उर्दू भाषा को लेकर लोगों में जनजागृति करते हुए नजर आएंगे. शाहरुख के प्रोडक्शन की हाल ही में फिल्म ‘बदला’ आई है. साथ ही सलमान और कैटरीना ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग खत्म की है. उर्दू भाषा को करेंगे प्रमोट मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसॉर्स डेवलपमेंट के जरिए सलमान खान, कैटरीना कैफ और शाहरुख खान का नाम उर्दू भाषा को लोगों के बीच प्रमोट करने को लेकर आया है. ऑटोनॉमस बॉडी नेशनल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू लैंग्वेज (NCPUL) के मुताबिक, ये तीनों कलाकार उर्दू भाषा को इंडॉर्स करेंगे. NCPUL के डायरेक्टर अकील अहमद ने अपने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘शाहरुख खान और सलमान खान को इसके लिए अप्रोच किया गया है. इस दौरान उर्दू भाषा में कुछ लाइनें बोलने के लिए कहा जाएगा. इसके बाद ये वीडियो प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.’ भारत सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. #ThePrintExclusive Modi govt plans to use Shah Rukh, Salman Khan & Katrina Kaif to promote Urdu language Kritika Sharma @S_kritika reports: https://t.co/j2RKZNCTap — Shekhar Gupta (@ShekharGupta) March 17, 2019 दोनों जल्द करेंगे भंसाली की फिल्म की शूटिंग आपको बता दें कि, शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में साथ नजर आएंगे. ये दोनों फिल्म ‘बैजू बावरा’ के रीमेक में नजर आने वाले हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2F8Bt6w
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Comments system
[blogger][disqus][facebook]
Disqus Shortname
sigma2
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
This website contains all types of news whether it is national or an international one
No comments:
Post a Comment