काफी अरसे से बॉलीवुड से दूर शाइनी आहूजा को लेकर आ रही है बड़ी खबर, होने वाला है कुछ ऐसा - Top and latest Breaking News

This website contains all types of news whether it is related to national or an international one plus all kinds of entertainment.

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 19, 2019

काफी अरसे से बॉलीवुड से दूर शाइनी आहूजा को लेकर आ रही है बड़ी खबर, होने वाला है कुछ ऐसा

शाइनी आहूजा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार ‘वेलकम बैक’ में देखा गया था लेकिन इस फिल्म के बाद वो किसी और फिल्म में नजर नहीं आए. हालांकि, अब उनसे जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस खबर को जानने के बाद शाइनी आहूजा के फैंस काफी खुश हो जाएंगे. शाइनी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शाइनी आहूजा की जिंदगी पर बहुत ही जल्द फिल्म बनने वाली है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, कुमार मंगत, शाइनी की बायोपिक फिल्म बनाने की प्लानिंग में हैं. लेकिन जब इस बारे में निर्माता से बात की गई तो उन्होंने इस पर बात करने से इनकार कर दिया और बताया कि वो ऐसी कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक, ‘फिल्म मेकर्स को अभी तक शाइनी आहूजा से इस फिल्म को लेकर किसी तरह की कोई अनुमति नहीं मिली है. फिल्म मेकर्स बड़े पर्दे पर उनकी सच्चाई लेकर आना चाहते हैं, जिसके बारे में अभी तक लोगों को पता ही नहीं है.’ ‘वेलकम बैक’ में नजर आए थे शाइनी आपको बता दें कि, शाइनी आहूजा आखिरी बार फिल्म ‘वेलकम बैक’ में नजर आए थे. इस फिल्म में वो नसीरुद्दी शाह के बेटे बने थे, जो अंडरवर्लड का डॉन रहता है. इस फिल्म में लीड रोल में जॉन अब्राहम और श्रुति हासन थे.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2HrZuZM

No comments:

Post a Comment

Comments system

[blogger][disqus][facebook]

Disqus Shortname

sigma2

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages